{"_id":"68853a26d906052a3f0c2238","slug":"cets-e-rickshaw-auto-drivers-took-advantage-charged-more-fare-ambala-news-c-36-1-ame1006-146783-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीईटी का ई- रिक्शा, ऑटो चालकों ने उठाया फायदा, अधिक किराया वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीईटी का ई- रिक्शा, ऑटो चालकों ने उठाया फायदा, अधिक किराया वसूला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीईटी को लेकर जहां एक ओर बाजार में रौनक कम मिली तो वहीं रेहड़ी फड़ी और ई- रिक्शा चालकों ने खूब चांदी कूटी। अंबाला सिटी बस स्टैंड से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यार्थियों से 40 रुपये से लेकर 50 रुपये प्रति सवारी तक वसूले गए इसके साथ ही जिन अभ्यार्थियों की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में थी उन्होंने एक दिन पहले पहुंच कर होटल के कमरे बुक करवाए, उनसे 1500 रुपये एक रात के लिए वसूले गए। हालांकि शहर में धर्मशालाओं की भी व्यवस्था रही। जहां पर मामूली शुल्क देकर कमरे मिल गए थे। रैनबसेरा में भी शुक्रवार को ही कुछ अभ्यर्थी पहुंच गए थे।
हालांकि शहर के भीतरी क्षेत्रों में सामान्य किराया ही वसूला गया था। जबकि बाहरी क्षेत्रों में ई रिक्शा व ऑटो चालक अपनी मनमानी करते नजर आए। इसके साथ ही जूस की रेहड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर दिन भर ग्राहकों का जमावड़ा लगा रहा। समय काटने और गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने कभी जूस तो कभी आइसक्रीम का सहारा लिया।
स्थानीय केंद्रों तक पहुंचने की नहीं मिली सुविधा
सीईटी देने पहुंचे अभ्यार्थियों को अंबाला तक तो सरकारी बसों से नि:शुल्क पहुंचाया गया था। मगर यहां पहुंचने के बाद अभ्यार्थियों व उनके परिजनों को स्थानीय ऑटो व ई रिक्शा का ही सहारा लेना पड़ा इसके साथ ही कई अभ्यार्थियों ने विशेष तौर पर रिक्शा पकड़ा, जिसके लिए चालकों ने 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक वसूले गए।