फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ceremony gives culture along with education: Rachneet

शिक्षा के साथ संस्कार देता है समारोह : रचनीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ceremony gives culture along with education: Rachneet
सेक्टर-7 श्री अरुट महाराज वाटिका निर्माणाधीन में पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा द्वारा आयोजित
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 श्री अरुट महाराज वाटिका निर्माणाधीन में पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा की ओर से आठवां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसका आयोजन संरक्षक राजकुमार मेहंदीरत्ता, संरक्षक हर भगवान मुंजाल के मार्गदर्शन में किया।
विज्ञापन

समारोह की अगुवाई प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सतीश चावला और रचनीत जग्गी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का काम भी करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर करीब 350 से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और जिसमें उपस्थित 300 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया। इस वर्ष दसवीं के हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड में जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनमें सबसे अधिक अंक लेने वाले बच्चों को 2100 का नगद पुरस्कार और इसी प्रकार 12वीं कक्षा में आर्ट्स कॉमर्स साइंस और मेडिकल के क्षेत्र में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड में सबसे अधिक अंक लेकर रजिस्ट्रेशन करने वाले बच्चों को 2100 का नगद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर 11 बच्चों को 2100 का नगद पुरस्कार और बाकी सभी बच्चों को मेडल प्रशस्ति पत्र और श्री अरुट महाराज के जीवन के और पंजाबी समाज का इतिहास पुस्तिका सम्मान और ईनाम स्वरूप दी। इस अवसर पर मंगल सैन बजाज के परिवार के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से से सभी का मन मोह लिया।

प्रधान संदीप सचदेवा ने बताया कि पहले साल यह कार्यक्रम 2015-16 में जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया था। इसके बाद लगातार आठवें वर्ष में यह कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मंच संचालन बिरादरी के महासचिव अरुण मेहंदीरत्ता ने किया। इस अवसर पर आशु कक्कड़, हरि नारायण चावला, विकेश चोपड़ा, पवन चुघ, संजीव मेहंदीरता, सतीश कालड़ा, अतुल आहुजा, राकेश मक्कड़ और रोहित सभरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed