{"_id":"68799613fba751fa830ce2c8","slug":"cctv-cameras-and-ac-will-be-installed-at-jansui-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146232-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जनसुई बस अड्डे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जनसुई बस अड्डे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और एसी
Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। जनसुई बस अड्डे पर जल्द ही यात्रियों को आधुनिक सीसीटीवी कैमरे और एयरकंडीशनर की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे और एयरकंडीशन लगाने और बस अड्डे के उद्घाटन के लिए पत्राचार किया है।
अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनसुई में नए बस अड्डे का निर्माण किया गया है। इस बस स्टैंड को लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। जनसुई बस अड्डे पर मिलेंगी यह सुविधाएं : अंबाला हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनसुई का नया बस अड्डा बनाया गया है। यह बस अड्डा तीन फेस का है जिसमें एक साथ तीन बसे काउंटर पर खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं। टिकट काउंटर बनाए गए हैं। बसों के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया है। इसके अलावा इस बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
जिससे यात्रियों को पार्किंग भी सुविधा का लाभ मिल सके। बस स्टैंड अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं। संवाद