फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cattle on the roads, corporation forgot the way to the cowshed

Ambala News: सड़कों पर गोवंश, गोशाला का रास्ता भूला निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Cattle on the roads, corporation forgot the way to the cowshed
अंबाला सिटी। शहर में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। गोवंश शहर में इधर-उधर धक्के खा रहे हैं। निगम ने अभी तक इनको गोशाला पहुंचाने की कोशिश नहीं की। इस कारण गोवंश रोजाना लोगों को चोटिल कर रहे हैं। निगम ने किसानों के प्रदर्शन के बाद गोशाला में गोवंश को पहुंचाया था, लेकिन इसके बाद फिर सुस्त हो गया।
विज्ञापन


अब फिर शहर में बेसहारा गोवंश की भरमार हो गई है। सबसे ज्यादा बुरी हालत मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर मार्केट, प्रेम नगर, कपड़ा मार्केट, सेक्टर, सौंडा रोड, रामबाग रोड, नदी मोहल्ला, नई सब्जी मंडी और आसपास के जगह हैं। यह गोवंश सड़क के बीच में खड़े हो जाते हैं। शहर के लक्ष्मी नगर निवासी अशोक गोयल ने बताया कि शाम होते हुए मार्केट में बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लग जाता है।
विज्ञापन




इससे कई बार गोवंश लोगों को घायल भी कर चुके हैं। निगम को इस गंभीर समस्या का समाधान करना चाहिए। वहीं, बेसहारा गोवंश को लेकर बीते माह शहर में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद निगम ने गोवंश को गोशाला में पहुंचाया था।-
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के साथ हुआ था गोवंश को लेकर अनुबंध श्रीकृष्ण नंदी गोधाम सेवा समिति सुल्लर गांव के प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि अभी गोशाला में करीब 220 गोवंश हैं। निगम की ओर से पहले 150 गोवंश छोड़े थे। उनके साथ गोवंश को लेकर अनुबंध भी हो रखा है। वह गोशाला में इन गोवंश को लेकर डेढ़ लाख रुपये महीना दे रहे है। पिछले महीने ही निगम ने 150 और गोवंश गोशाला में छोड़े थे। बरसाती सीजन के बाद 100 के करीब और गोवंश लिए जाएंगे। अभी ग्राउंड में पानी जमा हो गया है।


वर्जन-



अभी शहर में पानी निकासी के लिए काम किया जा रहा है। एक-दो दिन में कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी और बेसहारा गोवंश को पकड़ने का काम किया जाएगा। निगम ने पहले भी गोशाला में बेसहारा गोवंश भेजे थे। गोशाला संचालकों से बातचीत कर दोबारा गोवंश भेजे जाएंगे।

मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed