फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash and jewelery worth lakhs stolen from deserted houses

सूने मकानों से नकदी और लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth lakhs stolen from deserted houses
बराड़ा। बराड़ा में अज्ञात चोरों ने सूने घरों से हजारों की नकदी और लाखों के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार निवासी बराडा़ ने बताया कि सात जून को वह परिवार के साथ पंचकूला गया हुआ था। अगले दिन घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों सोने के जेवर एक गले का हार, एक जोड़ा कान के कांटे, छह अंगूठी, एक जोड़ी टॉपस, एक गोल्ड का सिक्का, एक किलो चांदी, 15 सिक्के चांदी, तीन जोड़ी पाजेब व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले के अनुसार, शिव कॉलोनी की रहने वाली बराड़ा सीएचसी में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर अनीता राणा ने बताया कि वह परिवार के साथ सभी वृंदावन गई थी। छह जून को पड़ोसी ने उन्हें फोन पर चोरी के बारे में सूचित किया। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को चोरी की शिकायत दी गई। शिकायत के अनुसार चोर घर से सोने की बाली की जोड़ी, चांदी की चेन, चुटकी व आठ हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed