फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cash and goods worth lakhs stolen from cosmetic jewelery shop in Ambala

अंबाला: कॉस्मेटिक ज्वेलरी की दुकान पर नकदी व लाखों का सामान चोरी, 15 फीट की सीढ़ी लगाकर दुकान में घुसे चोर

Wed, 04 Oct 2023 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

अनु रानी ने बताया कि वह करधान रोड़ पर उसकी महक कॉसमेटिक एंड ज्वेलरी के नाम से दुकान है। यह दुकान दोनों पति पत्नी चलाते है, उनकी दुकान तीन मंजिल है, 2 अक्तूबर की रात को गली वाली साइड में अज्ञात चोरों ने करीब पंद्रह फीट लंबी सीढ़ी लगाई को प्रथम तल पर चढ़ गए।

विज्ञापन
Cash and goods worth lakhs stolen from cosmetic jewelery shop in Ambala
अंबाला में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के छावनी के करधान रोड स्थित महक कॉस्मेटिक ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने 40 हजार रुपये नकद और 5 लाख रुपये का सामान उड़ा दिया। इस दौरान चोर दुकान के साथ गली में पंद्रह फीट की सीढ़ी लगाकर दुकान में दाखिल हुए थे।  दुकान से  नकदी व लाखों रूपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोर जाते समय दुकान से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।  अगले दिन दुकानदार जब दुकान पर आए तो उन्हे चोरी के बारे में पता चला। मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला के पति पवन ने बताया कि उन्होने अपनी दुकान में 16 कैमरे लगाए हुए है। जिसमें तीन कैमरे बाहर, 4 कैमरे भूतल पर  दुकान के अंदर, 2 कैमरे प्रथम तल पर, 2 कैमरे  दूसरे तल पर लगाए हुए है। फिर भी नकाबपोश तीन चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चोरी के लिए सीढ़ी लगाकर प्रथम तल पर चढे़ चोरों ने शीशे को तोड़ा और दुकान में एंट्री की इस दौरान एक चोर कांच लगने से घायल हो गया और चोरी के दौरान दुकान में फर्श पर उसका खून पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पडोसी के कैमरे चैक करने पर पता चला कि तीन चोर 2.38 मिनट पर घुसे और दो घंटे से भी ज्यादा टाइम लगाया और चोरी कर 4.37 मिनट पर बाहर आये। इन चोरों ने अपने मुंह ढके हुए थे। 

थाना महेश नगर पुलिस केा दी शिकायत में छावनी की पूजा विहार कॉलोनी निवासी अनु रानी ने बताया कि वह करधान रोड़ पर उसकी महक कॉसमेटिक एंड ज्वेलरी के नाम से दुकान है। यह दुकान दोनों पति पत्नी चलाते है, उनकी दुकान तीन मंजिल है, 2 अक्तूबर की रात को गली वाली साइड में अज्ञात चोरों ने करीब पंद्रह फीट लंबी सीढ़ी लगाई को प्रथम तल पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होने पथम तल पर लगा दुकान का कांच का शीशा तोड़ा और दुकान के अंदर प्रवेश किया।


इसके बाद वह भूतल पर आये तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर दुकान के गल्ले से 40 हजार की नकदी, पीतल की चूडियां, पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्तियां, गल्ले में रखे डेबिट, क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल, आर्टिफिशल ज्वेलरी के 80 सैट, मंहगे परफ्युम व अन्य साामन चोरी का फरार हो गए। चोर जाते समय दुकान में लगा डीवीआर भी साथ ले गए। पडोस में चैक करने पर पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी और सभी चोरों ने अपने चेहरे को ढका हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed