फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered for threatening anyone who raised his voice against illegal mining

अवैध खनन के विरोध में आवाज उठाने वाले को धमकी देने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered for threatening anyone who raised his voice against illegal mining
नारायणगढ़। खनन अधिकारी को अवैध खनन संबंधी साइट से अवगत कराने के बाद व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर मोटरसाइकिलों से पहुंचे और दहशत फैलाते हुए बाइकों से ही उसके गेट पर टक्कर मारने लगे। यह देख जब आस पड़ोस के लोग जुटे तो बदमाश उसे धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हमीदपुर निवासी गौरव शर्मा ने कहा है कि गत 18 सितंबर को जिला खनन अधिकारी उनसे क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन के बारे में बातचीत करने आए थे। इस पर उन्होंने अधिकारी को उस जगह से अवगत करा दिया था, जहां पर लोगों द्वारा अवैध खनन किया जाता था। उसके बाद रात के समय जब वह अपने घर में था, तो लगभग 11 बजे मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अज्ञात लोग आए और उन्होंने उसके घर के दोनों दरवाजों पर अपने दोपहिया वाहनों से टक्कर मारनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार तभी उन्होंने कालाआम्ब पुलिस चौंकी इंचार्ज को फोन पर इस बारे अवगत करा दिया था। उसके बाद पड़ोसी भी घर से निकलकर वहां एकत्रित हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। लोगों को देख अज्ञात लोग अपनी बाइकों पर सवार होकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed