फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case registered against three for fraud in buying and selling of plots

प्लॉट की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for fraud in buying and selling of plots
अंबाला। दशमेश नगर में प्लॉट की खरीद-फरोख्त में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में कुलवंत सिंह ने बताया कि वह ग्राम जडौत तहसील डेराबस्सी जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब का निवासी है। उसने साढ़े तीन लाख रुपये में एक प्लॉट दशमेश नगर जडौत रोड शहर में खरीदने के लिए रामकली निवासी जडौत के साथ 10 अप्रैल को तय किया था। उसने एक स्टांप सौ रुपये में विक्रेता संजय गौड़ वासी जग्गी कॉलोनी शहर से खरीदकर 50 हजार रुपये रामकली को उपरोक्त प्लॉट के ब्याना के तौर पर नकद देकर लिखित करवा ली थी।
विज्ञापन

उस समय रामकली का लड़का रोहित कुमार व मेरा भाई निर्मल सिंह भी संजय गौड़ के ऑफिस में मेरे साथ थे। इनके गवाह के तौर पर हस्ताक्षर हैं। रामकली व उसके लड़के ने उसी दिन ब्याना की असल लिखित बिना नोटरी रजिस्टर्ड हुए ही संजय से ले ली थी। इसके बाद उसने रामकली के खाते में एक लाख रुपये और डलवा दिए। आठ जून को रामकली ने अपने लड़के रोहित कुमार व पुत्रवधू प्रियंका के साथ मिलकर मुझसे कोई बातचीत किए बिना ही उपरोक्त प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। मैंने पैसे मांगे तो रामकली ने देने से मना कर दिया। इस तरह उन्होंने धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed