फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case on woman accused of blackmailing and threatening the couple

Ambala News: दंपती को ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में आरोपी महिला पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case on woman accused of blackmailing and threatening the couple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। दंपती को ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित महिला ने क्षेत्र की ही महिला पर आरोप लगाए हैं। 16 जनवरी को एसपी अंबाला को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी महिला ने उसके पति को अपने जाल में फंसाया हुआ है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

शहजादपुर निवासी महिला ने बताया कि उसके पास दो लड़के हैं। शहजादपुर की ही एक महिला ने उसके पति को करीब 8-10 साल से अपने जाल में फंसाया हुआ है। वह महिला उसके पति को फोन करके अपने पास बुलाती है और अपने साथ लेकर चली जाती है। वह उसके पति को धमकी देती है कि उसे दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। इसलिए पीड़ित महिला का पति डर के कारण अपनी उसके साथ झगड़ा कर रुपये व जेवर लेकर उसके पास चला जाता है। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी महिला उसके पति को ब्लैकमेल करती है। जैसे ही आरोपी महिला का पीड़ित महिला के पति के पास फोन आया तो महिला का पति अपने घर से 20 हजार रुपये और स्कूटी लेकर चला गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने परिवार के साथ मिलकर पति की तलाश कि तो वह नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार आरोपी महिला उसके पति को डरा धमका कर अपने साथ ले गई। वह और पीड़ित महिला का परिवार आरोपी महिला से बहुत परेशान है। पीड़ित के अनुसार उसका पति आरोपी महिला से दूर रहना चाहता है, लेकिन वह उसके पति का पीछा नही छोड़ती और कहती है कि अगर वह उससे दूर गया तो वह उसे जान से मरवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed