फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case of electoral rivalry, Panch entered house of Sarpanch and threatened him with revolver In Ambala

चुनावी रंजिश का मामला: अंबाला में पंच ने सरपंच को घर में घुसकर रिवाल्वर दिखाकर धमकाया, 22 जिंदा कारतूस बरामद

Fri, 05 Jan 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jan 2024 12:12 PM IST
सार

अंबाला में सरपंच के धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो सरपंच को फोन पर धमकाया और फिर उसके घर में आकर अपनी रिवाल्वर से उसे व परिवार को गोली मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Case of electoral rivalry, Panch entered house of Sarpanch and threatened him with revolver In Ambala
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में चुनावी रंजिश के चलते कांसापुर गांव के सरपंच के घर में घुसकर मौजूदा पंच ने नशे की हालत में गोली मारने की धमकी दी और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि पहले पंच ने फोन करके कई बार धमकी दी थी और वीरवार रात करीब 12 बजे घर में घुस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांसापुर गांव के ही रहने वाले पंच विरेंद्र सिंह को काबू किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी से पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर व 22 जिंदा कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


मुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कांसापुर गांव के सरपंच गुरनाम सिंह ने बताया कि विरेंद्र सिंह पंचायती चुनाव के समय से ही उससे रंजिश रखे बैठा हुआ है। आरोपी ने पहले तो उसे फोन पर धमकाया और फिर उसके घर में आकर अपनी रिवाल्वर से उसे व परिवार को गोली मारने की धमकी दी। बताया कि आरोपी के गले में गोलियों से भरा एक चमड़े का पट्टा था और उसमें रिवाल्वर थी।
विज्ञापन


तुरंत इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया और उससे रिवाल्वर 32 बोर व 22 जिन्दा कारतूस बरामद किए। इसमें से 5 कारतूस रिवाल्वर में डले हुए थे। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed