फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case of 50 rice sacks kept near Dhulkot railway station, FIR registered at Cantonment post after instruction from IG

धूलकोट रेलवे स्टेशन के पास रखी गईं 50 चावल की बोरियों का मामला, आईजी से मिली हिदायत के बाद छावनी पोस्ट पर दर्ज हुई एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Case of 50 rice sacks kept near Dhulkot railway station, FIR registered at Cantonment post after instruction from IG
अंबाला। धूलकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक लगभग 50 हजार रुपये की संदिग्ध अवस्था में मिली चावल की 50 बोरियों के मामले में अब आरपीएफ ने भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आरपीएफ आईजी से मिली हिदायत के बाद बुधवार शाम छावनी आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर जहां पहले रेलवे के वाणिज्य विभाग ने अपने चीफ गुड्स सुपरवाइजर को चार्ज शीट किया था, वहीं कुछ दिन पहले एफसीआई ने भी अपने चार कर्मचारियों का अंबाला से दूसरे स्थानों पर तबादला कर दिया था। आरपीएफ पोस्ट पर रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम की धारा 3 के तहत एफआईआर नंबर 19 दर्ज की गई है। इसमें चोरी की नीयत से गिराई गई चावल की बोरियों को लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

यह था मामला
14 सितंबर की रात को धूलकोट स्टेशन पर दो मालगाड़ियों का आवागमन हुआ था। मालगाड़ियों के जाने के बाद 100 चावल की बोरियां मौके पर ही रह गई थी। जब आरपीएफ कांस्टेबल फिरोज खान गश्त करते हुए मौके पर पहुंचा तो उसने लावारिस बोरियों को देखकर तुरंत मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। 15 सितंबर को सूचना मिलते ही एक व्यापारी धूलकोट स्टेशन पहुंचा और जुर्माना अदा करने के बाद 50 बोरियों को अपने साथ ले गया। इसके बाद एफसीआई के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वो बिना जुर्माने के ही अपनी 50 बोरियों को ले गए। हालांकि मामला संदिग्ध था तो आरपीएफ ने भी अपनी जांच को जारी रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दर्ज
धूलकोट में हुई घटना के संबंध में बुधवार शाम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।
-आरएस हुड्डा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed