फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case filed with contracter and munisipal Junior engenier

ठेकेदार और म्यूनिसिपल जेई के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 04 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 04 Jun 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
 कैंट के सुभाष कालोनी में एक गली की साइट चेंज कर गलत रिपोर्ट पेश करने के आरोप में नगर निगम कमिश्नर शक्ति सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कांट्रेक्टर और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कांट्रेक्टर और जेई ने सुभाष कालोनी में बनने वाली गली की साइट चेंज कर दी थी, लेकिन जब अधिकारियों ने विजिट किया तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले की जांच एडीसी ने की। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुभाष कालोनी में हाऊस नंबर 145 से 180 तक इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क बनाई जानी थी। इसके लिए करीब छह लाख रुपए का ठेका कांट्रेक्टर को दिया गया था। बताया जाता है कि उस दौरान कांट्रेक्टर और जेई ने मिलीभगत से गली की साइट ही चेंज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष कालोनी में बनने वाली गली को अन्य जगह बना दिया था, लेकिन कागजों में सुभाष कालोनी की गली बनी हुई ही दिखा दी थी। मगर इसके बाद जब म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने साइट को विजिट किया तो मामले की तस्वीर सामने आई थी, तब अधिकारियों ने विभाग में उच्च अधिकारियों को सूचित किया। बाद में मामले की जांच एडीसी ने की थी।


पुलिस चौकी हाउसिंग बोर्ड एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर शक्ति सिंह की शिकायत पर कांट्रेक्टर और जेई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गली की साइट चेंज कर दूसरी दिखाई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed