फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case filed on five person include policeman

पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
case filed on five person include policeman
कैंट के मच्छी मोहल्ले में वीरवार दोपहर नारायण द्वारा संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में अब पुलिस ने 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। मृतक के बड़े भाई ने मृतक की महिला मित्र श्वेता, उसके पिता सोनू, माता आशु, पड़ोसी पंकज और महिला थाने में तैनात मामा राजीव पर नारायण के मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रंधेश ने बताया कि हम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा भाई नारायण हमारे साथ रहता था। वीरवार फोन आने पर जब मैं घर पहुंचा तो पता चला कि नारायण ने काफी देर से कमरा बंद किया हुआ है। चाबी लगाकर दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे से चादर बांधकर लटका हुआ था। इस पर उसने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे उतारा और जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि मेरे भाई का पिछले एक साल से मच्छी मोहल्ला की श्वेता से मेल-जोल था। इससे उसके पिता सोनू व माता आशु को एतराज था। इसी कारण उन्होंने छावनी सदर और महिला थाने में भाई नारायण के खिलाफ झूठी शिकायतें दी थी। इसके बाद भाई की महिला मित्र के माता-पिता और उसके मामा (जो हरियाणा पुलिस में है और महिला थाने में नियुक्त है) तीनों ने मिलकर भाई को मानसिक व शारीरिक तौर पर तंग किया। इसलिए भाई नारायण मानसिक दबाव को सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर विजय के अनुसार नारायण को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में महिला मित्र सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed