फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case filed against Ambala youth in Thane

Ambala News: अंबाला के युवक के खिलाफ ठाणे में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Ambala youth in Thane
अंबाला/ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर अंबाला निवासी उसके 35 वर्षीय पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला के माता-पिता यहां खारघर इलाके में रहते हैं। उनकी शिकायत पर सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, जुलाई 2019 से मार्च 2025 के बीच महिला के साथ अंबाला स्थित उसके ससुराल में पति और सास-ससुर ने क्रूरता की। आरोपियों ने उससे मायके से मिले छह तोले (करीब 70 ग्राम) सोने के गहने और तीन लाख रुपये छीन लिए। इसके अलावा पीड़िता की मां ने आरोपियों को नया घर और ऑफिस खरीदने के लिए 84 लाख रुपये दिए थे। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed