फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against unknown in case of death of bike rider in accident

दुर्घटना में बाइकसवार की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown in case of death of bike rider in accident
मुलाना। गांव सिम्बला के पास बुधवार की रात हुई बाइक और कार की भिड़ंत में हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सारिक खान निवासी बराड़ा ने बताया कि वह 16 फरवरी को अंबाला में किसी काम से गया था। जब वह देर शाम वापसी में दोसडक़ा पहुंचा तो उसे बराड़ा आने के लिए कोई वाहन न मिला। उसने अपने पिता से बाइक लेकर दोसड़का आने को कहा। जब उसके पिता नईम बाइक लेकर दोसडक़ा चौक पर पहुंचे तो उनके साथ रामकुमार निवासी बराड़ा भी बाइक पर बैठ गया। जब वह तीनों बाइक पर गांव सिम्बला के पास पहुंचे तो बराड़ा की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क पर जा गिरे। सारिक के पिता बाइक चला रहे थे उसे बहुत चोटें लगी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार सारिक खान व रामकुमार को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed