Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against four, including GRP station in-charge and one SI, suspended

Ambala News: जीआरपी थाना प्रभारी व एक एसआई समेत चार के खिलाफ केस, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Case against four, including GRP station in-charge and one SI, suspended
अंबाला। कालका के जीआरपी थाने में तैनात एसपीओ काे धक्का मारकर एक आरोपी 10 अगस्त को फरार हो गया था। मामला जब पुलिस अधीक्षक रेलवे संगीता कालिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत डीएसपी को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। अब डीएसपी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर एसपी रेलवे ने कालका जीआरपी थाने के प्रभारी धर्मपाल और तीन अन्य कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विदित हो कि शिकायतकर्ता एसपीओ समुंद्र सिंह ने बताया था कि 10 अगस्त को उसकी मुंशी के तौर पर ड्यूटी थी। इस दौरान थाने में निगरानी के लिए एसपीओ निक्का सिंह भी तैनात था। वहीं बवाना नेरला निवासी आरोपी जहरुदीन भी हवालात में बंद था, जो कि 12 जुलाई 2022 को दर्ज एफआईआर नंबर 14 के तहत कालका थाने के प्रभारी और उप निरीक्षक धर्मपाल ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे सिविल अस्पताल कालका से उपचार के बाद रात लगभग 11 बजे हवालात में बंद किया गया था, लेकिन रात को जहरुदीन की तबीयत दोबारा खराब हो गई। जब उसे हवालात से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी तो उसने अचानक एसपीओ निक्का सिंह को धक्का मारकर गिरा दिया और अंधेरे में थाने की दीवार से कूदकर भाग गया। इसकी सूचना देर रात 3.37 बजे प्रभारी धर्मपाल को भी दी। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी नहीं मिला। डीएसपी की जांच के बाद कालका थाना प्रभारी व उप निरीक्षक धर्मपाल, उप निरीक्षक रामनिवास,एसपीओ समुंद्र सिंह व एसपीओ निक्का सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 223 व 258 के तहत मामला दर्ज करके चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन



लापरवाही बरतने वाले कालका थाने के प्रभारी और तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगीता कालिया, एसपी रेलवे, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed