फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case against driver in case of woman's death in accident

Ambala News: हादसे में महिला की मौत के मामले में चालक पर केस

Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Case against driver in case of woman's death in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है
पुलिस का कहना है जांच शुरू कर आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
शिकायत देते हुए पलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू हरविंद्र कौर, पोते गुरफतेह और पुत्रवधू की बहन मनप्रीत को लेकर पंजोखरा साहिब से लौट रहे थे। इसी दौरान थाना पंजोखरा के पास एक कार से उनकी भिड़ंत हो गई। भिडंत के कारण चारों बाइक से नीचे गिर गए और कार का पहिया पलविंदर सिंह की पुत्रवधू हरविंदर कौर के सिर से गुजर गया। इसके चलते हरविंदर कौर की मृत्यु हो गई तो वहीं हरविंदर की बहन मनप्रीत भी घायल हो गई।

गनीमत यह रही कि उनके साथ जा रहे ढाई वर्ष के बच्चे गुरफतेह को चोटें नहीं आई। घायल अवस्था में राहगीरों द्वारा उन्हें शहर नागरिक अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने हरविंदर कौर को मृत घोषित कर दिया तो वहीं मनप्रीत और पलविंदर सिंह का उपचार किया जा रहा है। मृतका हरविंद्र कौर का पति गुरवीर सिंह कपड़ा मार्केट में ड्राइवर की नौकरी करता है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed