फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car tyre bursts in the dark of night, Dial 112 team helps

Ambala News: रात के अंधेरे में फटा कार का टायर, डायल 112 की टीम ने की मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car tyre bursts in the dark of night, Dial 112 team helps
टीम को एसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

अंबाला। पुलिस की डायल 112 टीम ने संकट में फंसे एक राहगीर की मदद कर न केवल खाकी का मान बढ़ाया है, बल्कि ईमानदारी की मिसाल पेश की है। मोहड़ा अनाज मंडी के पास रात को टायर फटने से फंसे दिल्ली निवासी चालक की मदद करने वाली ईआरवी-0710 की टीम को बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। घटना 11 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे की है।
दिल्ली निवासी एक व्यक्ति अपनी कार से जा रहा था कि मोहड़ा अनाज मंडी के समीप सड़क पर बने गड्ढे के कारण उसकी गाड़ी के अगले दोनों टायर फट गए। रात के अंधेरे में घबराए चालक ने डायल 112 पर मदद मांगी। सूचना मिलते ही एएसआई सुखदेव सिंह, एसपीडो बलविंदर सिंह और पवन कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने न केवल खुद जैक लगाकर टायर बदले, बल्कि बाजार से उनकी मरम्मत भी करवाई ताकि राहगीर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन

करीब पांच माह पहले टीम को एक लावारिस पर्स मिला था, इसमें 22 हजार रुपये थे। मालिक का पता न चलने पर उन्होंने राशि थाने में जमा कराई। इसी प्रकार पिछले माह एक छात्रा ऑटो में अपना सूटकेस भूल गई थी। टीम ने तकनीकी जांच और कड़ी मेहनत के बाद छात्रा का कीमती सामान उसे लौटाया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय में टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि,जनता की निस्वार्थ सेवा ही पुलिस का असली धर्म है। इस टीम ने संवेदनशीलता और ईमानदारी का जो परिचय दिया है, वह दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि संकट के समय तुरंत 112 पर संपर्क करें, पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed