फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car shown in eight PPP cards, ration cards cancelled

Ambala News: आठ पीपीपी कार्ड में दर्शाई कार, कट गए राशन कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Car shown in eight PPP cards, ration cards cancelled
नारायणगढ़ उपमंडल स्तर पर लोगों की ​शिकायतें सुनते हुए नायब तहसीलदार। विभाग
नारायणगढ़। अभी तक समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय की गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे थे। इस त्रुटि के कारण लोगों के बीपीएल कार्ड कट रहे हैं। अब पीपीपी में लोगों के सामने नई समस्या आ रही है।
विज्ञापन

इसमें देखा जा रहा है कि लोगों को उनके परिवार पहचान पत्र में चार पहिया वाहन का स्वामी दिखा दिया गया है। इस कारण बीपीएल कार्ड भी कट रहे हैं। यह खुलासा समाधान शिविरों में आने वाले शिकायतों से हुआ है। दरअसल नारायणगढ़ के उपमंडलीय कार्यालय में सोमवार को समाधान शिविर आयोजन किया गया। जिसमें सबसे अधिक शिकायतें सिर्फ पीपीपी से जुड़ी ही देखने को मिलीं।
विज्ञापन

इनमें भी सबसे अधिक ऐसे लोग थे। जिनके पास चार पहिया वाहन नहीं है, लेकिन उनकी पीपीपी से संबंधित रिकॉर्ड में चार पहिया वाहन दर्शाए गए हैं। जिससे उनका बीपीएल कार्ड कट गया। ऐसे मामले सामने आने पर समाधान शिविर में पहुंचे नायब तहसीलदार संजीव अत्रि ने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले आए सामने
उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नारायणगढ़ के वार्ड 11 की नरेशो देवी, कृष्ण पाल कंजाला, सोनू शाहपुर, करनैल सैन माजरा, महेंद्र सिंह मुन्ना माजरा, धर्मवीर लोटो, राजेश हसनपुर आदि ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पास किसी प्रकार का फोर व्हीलर नहीं है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में गाड़ी व अन्य वाहन दर्ज कर दी गई है। इस कारण उनके बीपीएल राशन कार्ड कट गए हैं। इसलिए उनकी फैमिली आई डी से फोर व्हीलर को हटाया जाए। इसके अलावा गांव खानपुर राजपूतान की प्रवीण शर्मा ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, गांव डेहर की मोहिनी देवी, अनिता देवी, सुमन रानी आदि ने मनरेगा की मजदूरी से संबंधित अपनी समस्या रखी। गांव बड़ी बस्सी के विनोद कुमार ने पंचायत जमीन से अवैध कब्जा हटवाने से संबंधित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed