Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car service at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib from eight

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में कार सेवा आठ से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car service at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib from eight
अंबाला ​स्थित गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में पवित्र सरोवर की कार सेवा को लेकर बेन
अंबाला। अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में सरोवर की कार सेवा की जाएगी। यह काम आठ जून से गुरु चरणों में अरदास के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के कार्यकारी सदस्य स. रुपिंदर सिंह पंजोखरा और मुख्य ग्रंथी भाई बूटा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के सरोवर का निर्माण नए सिरे से किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है और इसकी साज-सज्जा का काम कार सेवा वाले बाबा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आठ जून को पवित्र सरोवर की कार सेवा की जाएगी जोकि संगत के सहयोग से संपन्न की जाएगी।
लगेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
पवित्र सरोवर की मर्यादा को दुरुस्त रखने व स्वच्छ पानी की उपलब्धता के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा जोकि सरोवर के पानी को साफ रखेगा। इसका कार्य भी जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। वहीं सरोवर से निकली गाद को संगत अपने घरों आदि में भी ले जा सकती हैं। इसका उपयोग खेती सहित अन्य कार्याें के लिए काफी उपयोगी होती है।
विज्ञापन

ये मिल रही सुविधाएं
गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संगत के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसमें लंगर की सेवा सहित वाहन पार्किंग की सुविधा शामिल है। इसके अलावा संगत के रहने के लिए कमरों आदि की भी व्यवस्था गुरु घर में की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत गुरुद्वारा साहिब के परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हरे-भरे पेड़-पौधे भी रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब का इतिहास
गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब आठवें सिख गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी महाराज की स्मृति में बना है। इस गुरुद्वारे का इतिहास 17वीं शताब्दी के अंत में शुरू हुआ था, जब गुरु महाराज दिल्ली की यात्रा पर थे। गुरु साहिब ने 1664 में दिल्ली जाते समय पंजोखरा गांव में कुछ समय बिताया था। पंजोखरा के पंडित लालचंद ने गुरु महाराज की परीक्षा लेने के लिए भागवत गीता के श्लोकों का वर्णन करने की मांग की थी। गुरु जी ने एक बहरे और गूंगे व्यक्ति को गीता का वर्णन करने के लिए प्रेरित किया जोकि गुरु जी के आशीर्वाद से बोलने और सुनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed