Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car fell into a ditch, mother and son died

Ambala News: गड्ढे में गिरी कार, मां-बेटे की मौत

Tue, 20 May 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a ditch, mother and son died
रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार में ​​​खिंचवाई फोटो में दाएं से मृतक संतोष, घायल दक्ष, मृतक प्र - फोटो : kathua
अंबाला/सहारनपुर। हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे परिवार की कार नंदी फिरोजपुर हाईवे पर गड्ढे में गिर गई। इसमें प्रिंस कश्यप (38) और उनकी मां संतोष रानी (67) की मौत हो गई। मृतक की पत्नी, बेटा और भतीजा घायल हो गया। हादसा कार चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन


छावनी के महेश नगर निवासी प्रिंस कश्यप, मां संतोष, पत्नी शानू, बेटे दक्ष और भतीजे शिवम के साथ हरिद्वार गए थे। रविवार सुबह घर से निकले थे। गंगा स्नान के बाद देर रात परिवार लौट रहा था। नंदी फिरोजपुर हाईवे स्थित सुखदेव ढाबा के पास पहुंचे, तभी प्रिंस को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

कार करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर प्रिंस और संतोष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए। गंभीर हालत के चलते शानू, दक्ष और शिवम को अन्य केंद्र पर रेफर कर दिया। परिजन तीनों को चंडीगढ़ ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस चला रहे थे कार

कार प्रिंस चला रहे थे और उनकी मां आगे की सीट पर बैठी थीं, जबकि पत्नी शानू, उनका बेटा दक्ष और शिवम पीछे की सीट पर बैठे थे। कार पलटते हुए गहरे गड्ढे में गिरी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

परिवार में सबसे छोटे थे प्रिंस
भाई प्रदीप ने बताया कि वे तीन भाई हैं। वे सबसे बड़े हैं, जबकि प्रिंस सबसे छोटा था। नरेंद्र दूसरे नंबर का है। प्रिंस की शादी करीब डेढ़ साल पहले शानू से हुई थी। उनका सात महीने का बेटा दक्ष है। प्रिंस ने एक कंपनी के दूध की एजेंसी ले रखी थी।

हर माह परिवार के साथ जाते थे हरिद्वार
फोटो: 8, 9 , 10
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सहारनपुर में रविवार रात को हुए हादसे में मां-बेटे की मौत से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है। महेश नगर निवासी बड़े भाई प्रदीप और नरेंद्र ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है।
प्रिंस टांगरी नदी के पास दूध की डेयरी का काम करते थे। तीनों भाई एक ही मकान में रहते थे। प्रिंस अक्सर ही परिवार के साथ घूमने जाते रहते थे। हर महीने वह हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते थे। रविवार को छुट्टी के चलते प्रिंस हरिद्वार गए थे। मगर उन्हें नहीं पता था कि इस बार उनका भाई लौटकर नहीं आएगा।
रात 11 बजे मिली थी सूचना
भाई प्रदीप ने बताया कि रात्रि करीब साढ़े 10 बजे हादसा हुआ था। इसके आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि प्रिंस और उनकी माता संतोष की मौत हो गई है। अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद वे अंबाला से 12 बजे चले और करीब ढाई बजे वहां पहुंचे। प्रदीप ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इस घटना को सुना शरीर सुन्न पड़ गया। समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया। भाई का पूरा परिवार छुट्टी मनाने हंसी खुशी निकला था।

दो वर्ष पहले हुई थी प्रिंस की शादी
मृतक प्रिंस के ससुर कच्चा बाजार निवासी मामचंद ने बताया कि उनकी बेटी शानू की शादी नवंबर 2023 में प्रिंस के साथ हुई थी। बीते वर्ष अक्तूबर में ही बेटी के घर पुत्र दक्ष ने जन्म लिया था। इसकी खुशी में दामाद ने बड़ा कार्यक्रम भी किया था। खुशहाली से चल रहे बेटी के जीवन में अचानक ही तूफान आ गया।

रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार में खिंचवाई फोटो में दाएं से मृतक संतोष, घायल दक्ष, मृतक प्र

रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार में खिंचवाई फोटो में दाएं से मृतक संतोष, घायल दक्ष, मृतक प्र- फोटो : kathua

रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार में खिंचवाई फोटो में दाएं से मृतक संतोष, घायल दक्ष, मृतक प्र

रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार में खिंचवाई फोटो में दाएं से मृतक संतोष, घायल दक्ष, मृतक प्र- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed