{"_id":"63ade7e958e9b42cf7322ad4","slug":"car-damaged-in-fight-of-two-bulls-video-viral-ambala-news-knl132059962","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो सांड़ों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो सांड़ों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल
विज्ञापन
अंबाला। जिलेभर में बेसहारा गोवंशों के कारण हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन गली-मोहल्लों व हाईवे पर लोग गोवंशों के चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इसके बावजूद इन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। वीरवार को सोशल मीडिया पर दयाल बाग में दो सांड़ का लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हुआ। सीसीटीवी की वीडियो में बुधवार देर शाम घर के बाहर दो सांड़ लड़ रहे थे। जब वह काफी देर नहीं भागे तो लोगों ने पहले हाथों में डंडे व पत्थर लेकर उन्हें गली से खदेड़ा। इतने में दो सांड़ लड़ते हुए आ गए।
स्थानीय लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन दोनों सांड़ घर के बाहर खड़ी ब्रेजा गाड़ी से जा टकराए और इस बीच एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। काफी समय तक सांड़ नहीं भागे तो लोगों ने छतों के ऊपर से पानी गिराकर उन्हें इलाके से खदेड़ा। ऐसे में कार मालिक सचिन शर्मा का करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हो गया और स्कूटी भी टूट गई।
इस घटना के बाद दयाल बाग के स्थानीय लोगों ने रोष जताया। कार मालिक सचिन शर्मा, सुरेश बाला, नीलम, सोनू, नीशू राणा, रीटा, नवीन, वंश, मानसी आदि का कहना था कि पहले मुख्य रोड पर बेसहारा गोवंश से डर लगा रहता था, अब तो घर के बाहर भी वह सुरक्षित नहीं हैं। गली-मोहल्लों में बैठे यह गोवंश कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। न केवल हादसों बल्कि जगह-जगह गोबर पसरा होने के कारण भी इलाके की सूरत बिगड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि दिन-प्रतिदिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद सचिव बोले- टेंडर की चल रही प्रक्रिया
उधर, नगर परिषद भी बेसहारा गोवंशों के आगे बेबस नजर आ रहा है। जिलेभर की ंअधिकतर गोशालाएं पहले ही बेसहारा पशुओं के कारण फूल चल रही है। यही हाल छावनी की रामबाग गोशाला का है। नप चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर का कहना है कि गोशालाओं में जगह हो तो वह आज ही बेसहारा गोवंश को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दें लेकिन ऐसा नहीं है। फिर भी गोवंशों को पकड़ने के लिए जल्द टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। तभी पकड़े गए गोवंश को रखने की व्यवस्था की जाएगी।
उगाला और बराड़ा में हो चुकी बुजुर्ग की मौत
कैंट या शहर नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी बेसहारा गोवंश बेकाबू होकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को उगाला गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेली देवी को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया था और उनकी मौत हो गई थी। 20 नवंबर को बराड़ा में 68 वर्षीय श्री राम को पर बेसहारा सांड़ ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई थी। वहीं, 20 दिसंबर को शहजादपुर मेन बाजार में एक सांड़ ने कई दुकानदारों पर हमला बोल दिया था। एक व्यक्ति को तो काफी चोटें आई थी। उस समय भी हमले का वीडियो वायरल हुआ था।
बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर अलॉट किया जाएगा। समय-समय पर इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया जा चुका है। अब गोशालाओं में भी जगह की कमी होने के कारण उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है।
-विनोद बैनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद