फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car crashes into hospital wall, two youths survive

Ambala News: अस्पताल की दीवार से टकराई कार, दो युवकों की बची जान

Tue, 20 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into hospital wall, two youths survive
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा बच गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे कैंट के नागरिक अस्पताल की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया व कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार दो युवक सुरक्षित हैं व उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अनिल व मुकुल ने बताया कि एक सफेद रंग की कार काफी तेज गति से गुजर रही थी। अस्पताल के मोड़ के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया व कार सीधे डिवाइडर को पार करते हुए अस्पताल की बाउंड्री वॉल में जा घुसी। रात का सन्नाटा होने के कारण टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल का स्टाफ व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक चुका था। एयरबैग खुलने के कारण कार के अंदर मौजूद युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर का कहना है कि शिकायत आने के बाद कार चालक पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed