{"_id":"65c7edf8ddc7f2bd1d0c7d24","slug":"car-collides-with-next-vehicle-child-dies-ambala-news-c-36-1-sknl1017-118197-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अगले वाहन से टकराई कार, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अगले वाहन से टकराई कार, बच्चे की मौत
विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में मृतक दिव्यांश का पोस्टमार्टम न करवाने के लिए परिजन डॉ. मुकेश से
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित पड़ाव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आगे वाली गाड़ी के ब्रेक लगाने पर उससे टकरा गई। हादसे में परिवार तो बाल-बाल गया, लेकिन अगली सीट पर बैठा 10 वर्षीय दिव्यांश की मौत हो गई।
कुरुक्षेत्र के ज्योति नगर का निवासी दिव्यांश अनियंत्रित होकर आगे डैश बोर्ड से टकरा गया। बच्चे के चेहरे पर चोट लगने पर वह बेसुध हो गया। उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम न कराने की बात कही और अस्पताल प्रबंधन से भी गुहार लगाई।
मौके पर आरएमओ डॉ. मुकेश मौके पर पहुंची और आखिर में परिजनों से बिना किसी कार्रवाई के शव ले जाने की बात लिखने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप ने बताया कि रूक्का आया है कि हादसा हुआ था और परिजन शव ले गए हैं। उनसे बातचीत कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दिव्यांश अपने पिता रवि शर्मा, छोटे भाई सारांश और दादी उर्मिला के साथ स्कूल की पीटीएम खत्म करने के बाद ड्रेस में ही जीरकपुर जा रहा था। अभी वह पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रही गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए। इतने में वह कुछ समझ पाते कि ब्रेक लगाते-लगाते गाड़ी अगली कार से टकरा गई। झटके के साथ ही अगली सीट पर बैठा दिव्यांश सीधा आगे डैश बोर्ड से टकरा गया।