फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car and passenger lift will be installed in multilevel parking for five crores

Ambala News: मल्टीलेवल पार्किंग में पांच करोड़ से लगेगी कार और यात्री लिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Car and passenger lift will be installed in multilevel parking for five crores
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। मल्टीलेवल पार्किंग में पांच करोड़ की लागत से लगने वाली कार व यात्री लिफ्ट को प्रशासकीय अनुमति मिल गई है। अब जल्द ही तकनीकी अनुमति के लिए लिफ्ट लगाने का स्वरूप तैयार किया जाएगा। इसके बाद इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया नगर परिषद ने शुरू कर दी है। इस संबंध में पिछले लगभग चार महीनों से कार्रवाई चल रही थी। अनुमति मिलने में बार-बार अड़चन आ रही थी। इसको गृहमंत्री अनिल विज से भी मंत्रणा की गई और उन्हें सभी समस्याओं की जानकारी दी गई। गृहमंत्री ने आमजन से जुड़ी इस विशेष सौगात को ध्यान में रखते हुए खुद उच्चाधिकारियों से मंत्रणा की। इसके कुछ समय बाद ही लिफ्ट से जुड़ी फाइल को अनुमति प्रदान कर दी गई। संवाद

लगेंगी तीन लिफ्ट
सदर क्षेत्र में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसमें एक लिफ्ट लोगों के लिए और दो लिफ्ट वाहनों के लिए होंगी। लोगों के लिए लिफ्ट पार्किंग के मुख्य गेट के नजदीक और वाहनों की लिफ्ट विजय रतन चौक के नजदीक लगेगी।
विज्ञापन


18.37 करोड़ में तैयार हुई पार्किंग
सदर क्षेत्र में लोकल बस अड्डे के पास 18.37 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग तीन मंजिला बनाई गई है। पार्किंग में एक समय में लगभग 300 गाडिय़ां खड़ी हो सकेंगी। पार्किंग का कार्य 2018 में शुरू हुआ था। कोरोना के दौरान लगभग दो वर्ष तक कार्य प्रभावित रहा। वर्ष 2021 में दोबारा से काम शुरु हुआ। पार्किंग का कार्य जून 2022 तक पूरा कर लिया गया था। अभी कुछ हिस्से में निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर की जाएगी मार्किंग
मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा कुछ बाजारों में वाहनों काे खड़ा करने के लिए सदर क्षेत्र की सड़कों पर मार्किंग की जाएगी, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से निजात मिल सके। इस कार्य में बाकायदा पुलिस की भी मदद ली जाएगी। पार्किंग को शुरू करने से पहले एक विस्तृत योजना तैयार की जाएगी, ताकि बाजार में इमरजेंसी वाहन को छोड़कर कोई भी कार या भारी वाहन न घुस पाए।


मल्टीलेवल पार्किंग में लिफ्ट लगाने के लिए प्रशासकीय अनुमति मिल गई है। यह गृहमंत्री के प्रयास से संभव हो पाया है। जल्द ही तकनीकी अनुमति के लिए ड्राइंग तैयार कर एनआईटी कुरुक्षेत्र भेजी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया फाइनल कर दी जाएगी, ताकि जल्द से जल्द लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू किया जा सके।
-निर्मल नागर, प्रशासक,नगर परिषद सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed