फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantt's CT scan machine was repaired after 15 days, patients heaved a sigh of relief

Ambala News: 15 दिन के बाद दुरुस्त हुई कैंट की सीटी स्कैन मशीन, मरीजों ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cantt's CT scan machine was repaired after 15 days, patients heaved a sigh of relief
कैंट के नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन व एमआरआई करवाने के लिए बैठे मरीज व तीमारदार: संवाद - फोटो : mathura
अंबाला। नागरिक अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर की चरमराई व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। पिछले 15 दिनों से खराब चल रही सीटी स्कैन मशीन एक बार फिर दुरुस्त हो गई है। डिटेक्टर दुरुस्त होने के बाद वीरवार को सभी मरीजों के स्कैन इसी मशीन से किए गए। सुबह से शाम तक स्कैन करने का सिलसिला चला, ऐसे में मरीजों व उनके तीमारदारों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस मशीन के खराब होने के कारण कैंट के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी व ओपीडी से आने वाले मरीजों को सिटी के नागरिक अस्पताल भेजा जाता था। मजबूरन मरीजों को 10 किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते थे, साथ ही घंटों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। सिटी वाले सेंटर पर वहां के मरीजों के अलावा कैंट के मरीजों का भी भार होता था। उधर, निजी सेंटर संचालक भी खराब मशीन का फायदा उठा रहे थे, इमरजेंसी के मरीज जल्द से जल्द उपचार के लिए इन्हीं सेंटरों के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन



सीटी स्कैन की मशीन का डिटेक्टर दुरुस्त हो गया है। सभी मरीजों का स्कैन किया जा रहा है। खराब होने के दौरान मरीजों को सिटी के नागरिक अस्पताल में भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरुषोत्तम दास, बीएमआर सेंटर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed