{"_id":"d72b8c2d8300462a9665903045b15969","slug":"cantonment-railway-station-lacks-essential-features","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट रेलवे स्टेशन पर जरूरी सुविधाओं का अभाव
अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 07 May 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। भले ही कैंट रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का दर्जा मिला हो लेकिन यहां पर अभी भी जरूरी सुविधाओं का भारी टोटा है। प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग हॉल तक अव्यवस्थाएं फैली हैं जबकि डीआरएम अंबाला कुछ दिन पहले स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं को हरी झंडी दिखा चुके हैं। इस स्टेशन पर यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी तक नहीं मिलता, पानी खरीदकर पीना पड़ता है। यहां पर लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगाया गया वाटर कूलर बंद पड़ा है। प्लेटफार्म नंबर एक से आगे का हिस्सा पूरी तरह से खुला है। प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर ट्रेनें तो आती हैं, लेकिन यहां पर यात्रियों को गर्मियों में धूप में ही खड़े होकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है। छोटे शेड बनाए गए हैं लेकिन ये नाकाफी हैं। इतना ही नहीं इस प्लेटफार्म पर बैंच तक टूट गए हैं।
वेटिंग हॉल से कुर्सियां गायब
वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल की कुर्सियां गायब हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर बने एक वेटिंग हॉल पर लगी कुर्सियां में से बीच से एक कुर्सी गायब है, जबकि आसपास अन्य कुर्सियां हैं। इसी तरह एक वेटिंग हॉल में कुर्सियां उठाकर खिड़की पर सजा दी गई हैं। यात्री भी वेटिंग हॉल की हालत देखकर बाहर ही बैठना बेहतर समझते हैं।
शेड के नीचे लगे पंखे बंद
स्टेशन पर यूटीएस काउंटर के पास शेड बनाया गया है, ताकि यात्री इस शेड के नीचे बैठ सकें। यहां पर लगे पंखे बंद पड़े हैं। यात्री गर्मी में बैठे ट्रेनों का इंतजार करते हैं, लेकिन इन पंखों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ असिस्टेंस बूथ पर कर्मी नहीं
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरपीएफ असिस्टेंस बूथ बनाया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर यात्री यहां पर अपनी समस्या रख सकें लेकिन यह बूथ भी सफेद हाथी बना हुआ है। यहां पर अधिकतर समय कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं रहता।
यह कहना है लोगों का
कैंट के रहने वाले राजेश वर्मा, दीपक कुमार, विनोद कौशिक, राजेश बंसल, देवेंद्र, सुशील कुमार, सौरभ और अंकित का कहना है कि ठंडे पानी की समस्या स्टेशन पर लगातार बनी है। इसी तरह कई अन्य समस्याएं हैं, जिनकी ओर रेलवे का ध्यान नहीं है, जबकि यात्री इससे परेशान हैं। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर ये समस्याएं इसके दर्जे पर दाग लगा रही हैं।
‘स्टेशन की व्यवस्थाएं देखी हैं और कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। यदि कोई परेशानी हो तो इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इन शिकायतों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।’
- एके कठपाल, डीआरएम अंबाला मंडल