फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment is becoming a tourism hub, now there will be no need to go to Chandigarh: Vij

छावनी बन रहा पर्यटन का हब, अब चंडीगढ़ जाने की नहीं होगी जरूरत : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cantonment is becoming a tourism hub, now there will be no need to go to Chandigarh: Vij
अंबाला छावनी के पटेल पार्क में सरदार पटेल झील का लोकार्पण करते गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल पार्क में सरदार पटेल झील और गजराज पार्क में अंबा झील का गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार को लोकार्पण किया। विज ने कहा कि छावनी क्षेत्र पर्यटन की बुलंदियों को छू रहा है और पर्यटन का हब बनता जा रहा है। पहले लोग घूमने के लिए चंडीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में जाते थे। मगर, अब छावनी में विकास के इतने कार्य हुए हैं कि लोग बाहर से घूमने के लिए यहां पर आया करेंगे।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि छावनी में पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्यों को तेजी से करवाने का काम किया जा रहा है। रविवार को इसमें दो झीलों के लोकार्पण की परियोजनाएं भी जुड़ गई हैं। गृहमंत्री ने कहा कि पहले वह छावनी बोर्ड में अटल झील का उद्घाटन करने आए थे। यहां बहुत सुंदर झील बनाई गई है। इसके नजदीक ही एक अन्य झील परेड में बनाई गई है।
विज्ञापन

पुराने सरदार पटेल पार्क में सरदार पटेल की जितनी गहरी सोच थी, उसी के अनुरूप यहां पर गहरी झील बनाई गई है। इसमें जल प्रवाह के प्रबंध के साथ नौकायान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छावनी में अन्य परियोजनाओं को भी जल्द पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। छावनी में सुभाष पार्क बनाया गया है। दूर दराज से लोग इस पार्क में आकर आनंद लेते हैं। इसमें भी झील बनाई गई है, यहां पर भी नौकायान की व्यवस्था होगी। इसके साथ फूड कॉर्नर व अन्य व्यवस्थाएं भी यहां पर उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर विज का स्वागत बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस मथारू व सीईओ अनुज गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा शहीद स्मारक
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि सन 1857 की आजादी की पहली लड़ाई की शुरुआत अंबाला से हुई थी। मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में क्रांति का बिगुल बज गया था। इतिहास में ये बातें किसी कारणवश हमें बताई नहीं गई। आज अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के नजदीक 22 एकड़ में 350 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा है। इस स्मारक में आजादी की पहली लड़ाई के साथ संपूर्ण जानकारी का वर्णन होगा।

चार महीने में ही पूरा हो गया कार्य
छावनी बोर्ड के सीईओ अनुज गोयल ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत दोनों पार्कों में झीलों का लोकार्पण किया गया है। 13 अगस्त 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरदार पटेल झील के पुर्न उत्थान का शुभारंभ किया था। चार महीने के अंतराल में ही सरदार पटेल पार्क में झील का लोकार्पण किया गया। यहां पर लाइट, बैंच, फुटपाथ, पेड़-पौधों व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाते हुए सुंदरता को और भव्य बनाने का काम किया गया है।

अंबाला छावनी के पटेल पार्क स्थित सरदार पटेल झील।

अंबाला छावनी के पटेल पार्क स्थित सरदार पटेल झील।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed