फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board will conserve trees, counting work begins

Ambala News: पेड़ों का संरक्षण करेगा कैंटोनमेंट बोर्ड, गणना का काम शुरु

Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board will conserve trees, counting work begins
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लगे पेड़ की मोटाई नापते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के अधीन लगे पेड़ों को संरक्षित किया जाएगा। बोर्ड की शाखा ने पेड़ों की गणना का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य बोर्ड के अधीन आठ वार्डों सहित सैन्य क्षेत्र और प्रमुख सड़कों पर किया जा रहा है। बोर्ड क्षेत्र में करीब 11 हजार पेड़ हैं। इनमें से पटेल पार्क में लगे कुछ पेड़ 100 वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। इनकी देखरेख के लिए भी विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है, जैसे कंटाई-छंटाई, व कीड़े आदि को मारने के लिए दवाई का भी छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन

30 सेमी. मोटाई के पेड़ संरक्षित
अभी तक करीब 6500 पेड़ों पर नंबर लगा दिए हैं। इसमें मॉल रोड, पटेल पार्क रोड, रेसकार्स रोड, स्टाफ रोड, हिल रोड, नेपियर रोड, ड्यूरेंड रोड पर कार्य चल रहा है। 30 सेमी. से ऊपर जिस पेड़ की मोटाई होती है, उसे गणना के बाद रजिस्टर में दर्ज किया जाता है और फिर नंबर लगाने की प्रक्रिया शुरु की जाती है। इससे पहले भी बोर्ड ने उन पेड़ों की जड़ों को दुरुस्त करवाया था जोकि कंकरीट व टाइलों में दब गई थी।
विज्ञापन

विशेष टीम कर रही निगरानी
कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम पेड़ों के संरक्षण में मुख्य भूमिका निभा रही है। पेड़ों के रख-रखाव की कमान बागवानी में डिप्लोमा प्राप्त दीपक सागर को सौंपी गई है जोकि अपने काम में पूरी तरह से माहिर हैं। उनके साथ पांच माली काम कर रहे हैं जोकि रोजाना बोर्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सड़क किनारे और पार्काें में लगे पेड़-पौधे की देखभाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड क्षेत्र का हरा-भरा रखने के लिए नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं, वहीं इनके रख-रखाव को लेकर भी गणना की जा रही है। बोर्ड क्षेत्र में लगभग 11 हजार के करीब पेड़ हैं। इनमें से 6500 पेड़ों पर नंबर प्लेट लगा दी गई हैं ताकि कोई इन पेड़ों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न कर सके।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।

कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लगे पेड़ की मोटाई नापते कर्मचारी। संवाद

कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लगे पेड़ की मोटाई नापते कर्मचारी। संवाद

कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लगे पेड़ की मोटाई नापते कर्मचारी। संवाद

कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में लगे पेड़ की मोटाई नापते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed