फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board will build a school in Dudhla Mandi, education will be provided till 12th standard

Ambala News: दूधला मंडी में कैंटोनमेंट बोर्ड बनाएगा स्कूल, 12वीं तक होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board will build a school in Dudhla Mandi, education will be provided till 12th standard
अंबाला। छावनी की दूधला सहित गुलाब मंडी और नजदीक स्थित रेलवे कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने की कैंटोनमेंट बोर्ड ने योजना तैयार की है ताकि बच्चों का भविष्य सुधारकर उन्हें देश का एक पढ़ा-लिखा नागरिक बनाया जा सके। बोर्ड द्वारा तैयार की गई योजना के तहत दूधला मंडी में स्कूल खोला जाएगा जो कि पहली से 12 वीं कक्षा तक होगा।
विज्ञापन

स्कूल के लिए लगभग चार करोड़ की लागत से यहां आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में सेना को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द मोहर लग सकती है और जमीन मिलते ही बोर्ड द्वारा कार्य भी शुरु करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन



पहली इमारत हो गई थी कंडम
छावनी की रेलवे कॉलोनी में पीएंडटी अस्पताल के पास पहले कैंटोनमेंट बोर्ड की पहली से पांचवीं कक्षा तक स्कूल हुआ करता था। यहां लगभग 200 के करीब बच्चे पढ़ा करते थे। लेकिन रख-रखाव के अभाव में यह इमारत कंडम होती गई। इसके बाद बच्चों को रेलवे कॉलोनी में बने श्री सनातन धर्म मंदिर की धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया गया और इस दौरान जगह के लिए रेलवे से पत्राचार किया गया। लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। बच्चों को भी धर्मशाला के कमरे में परेशानी का सामना करना पड़ा तो उन्होंने दूसरे स्कूल में शिफ्ट कर दिया। लेकिन इस बदलाव के कारण कई बच्चे स्कूल छोड़कर अन्य स्कूलों में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सात स्कूलों का हो रहा संचालन
कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा मौजूदा समय में सात स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसमें बीसी बाजार स्थित वेल स्प्रिंग पब्लिक स्कूल शामिल है जोकि कक्षा पांचवीं तक है। इसी प्रकार बीआई बाजार में कक्षा दसवीं तक सीबी हाई स्कूल और पांचवीं तक प्राइमरी स्कूल, आरएचए बाजार व आरएचए परेड में पांचवीं और 10 वीं तक दो अलग-अलग स्कूल, आरएचए बाजार में रुट्स पब्लिक स्कूल और मॉल रोड पर विशेष बच्चों का वात्सल्य स्कूल शामिल है। इन स्कूलों में दो हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम लगातार कार्यवाही में जुटी रहती है। कुछ स्कूलों को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है तो कुछ में खेल मैदान के साथ नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है।


रेलवे कॉलोनी में पांचवीं तक स्कूल था जो कि इमारत कंडम होने की वजह से बंद हो गया था। अभिभावकों की तरफ से दूधला या गुलाब मंडी में नए स्कूल का निर्माण के लिए आग्रह किया जा रहा था। इसके लिए सेना से जमीन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था जो कि अंतिम चरण में है। जगह मिलते ही स्कूल का निर्माण शुरु करवा दिया जाएगा।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंट बोर्ड अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed