फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment Board to beautify land of Defense Heritage Department

Ambala News: रक्षा संपदा विभाग की जमीन का सुंदरीकरण करेगा कैंटोनमेंट बोर्ड

Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cantonment Board to beautify land of Defense Heritage Department
अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर बिखरा गोबर। बोर्ड
अंबाला। रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर फैली गंदगी को कैंटोनमेंट बोर्ड साफ करके पार्क का निर्माण करेगा। रक्षा संपदा विभाग के आग्रह पर कैंटोनमेंट बोर्ड ने इसका फैसला किया है ताकि तोपखाना परेड को गंदगी मुक्त किया जा सके। इस कार्य के लिए रक्षा संपदा विभाग ने कैंटोनमेंट बोर्ड से मदद मांगी थी क्योंकि इस क्षेत्र के साथ अन्य हिस्सा बोर्ड के अधीन हैं, इसलिए यह कार्य बोर्ड से करवाने का निर्णय दोनों विभागीय अधिकारियों की आपसी सहमति से किया गया है।
विज्ञापन

तोपखाना परेड के जिस हिस्से में पार्क का निर्माण किया जाएगा मौजूदा समय में यह हिस्सा दुधारु पशुओं के कारण गंदगी के ढेर में तब्दील हैं। क्षेत्र में जहां-तहां देखों गोबर व गंदगी बिखरी पड़ी है। इस संंबंध में स्थानीय निवासियों की तरफ से भी कई बार शिकायतें रक्षा संपदा विभाग में दी गई। विभाग ने इस जमीन पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए, बावजूद इसके स्थानीय ग्वालों ने अपने पशुओं को खुले में छोड़ना बंद नहीं किया और यहीं गंदगी व गोबर डालना भी जारी रखा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों से भी साधेंगे संपर्क
पार्क के निर्माण से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी स्थानीय निवासियों से संपर्क साधेंगे ताकि पार्क बनने के बाद यहां न तो पशु बांधे जाएं और न गंदगी फैलाई जाए। इसके लिए संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा। इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि पार्क की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। पार्क में बच्चों के खेलने के झूले और लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगाए जाएंगे। इसके अलावा सौंदर्यीकरण के तहत पौध-रोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तोपखाना परेड के पास गंदगी वाले स्थल पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। यह जगह रक्षा संपदा विभाग के अधीन है। विभाग ने आग्रह किया है कि गंदगी के निस्तारण के लिए कई उपाय किए, लेकिन व्यवस्था नहीं बन पाई। इसलिए अब इस स्थान पर बोर्ड द्वारा सुविधाओं से सुसज्जित छोटे पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- राहुल आनंद शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed