फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment area will be illuminated with 1500 street lights of solar panels

Ambala News: साेलर पैनल की 1500 स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा कैंटोनमेंट क्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Cantonment area will be illuminated with 1500 street lights of solar panels
अंबाला। सुख-सुविधाओं से सुसज्जित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला में बिजली के बिल को कम करने की कवायद शुरू की गई है। बाकायदा इसके लिए योजना भी तैयार की है। योजना के तहत बोर्ड क्षेत्र में लगे 1500 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि धूप की रोशनी से चार्ज होने के बाद स्ट्रीट लाइट अपने आप ही जल सकें।
विज्ञापन

इससे बिजली के लाखों रुपये के बिल की बचत होगी और स्थानीय निवासियों को भी सुविधा मिलेगी। इससे पहले रेलवे ने प्राथमिक चरण में पुरानी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों से बदल दिया है जोकि रात के समय दूधिया रोशनी बिखेर रही हैं। इस सुविधा से बिजली के बिल में भी छह से सात लाख रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार जो बिल प्रतिमाह लगभग 30 से 32 लाख रुपये आता था वो अब 22 से 24 लाख के बीच रह गया है। इससे सीबीए को प्रतिवर्ष लगभग छह लाख यूनिट की बचत हो रही है। ऐसे में बिजली की बचत करने के मकसद से ही यह योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कार्यालय भी होंगे रोशन
बोर्ड की योजना के तहत विभागीय कार्यालय भी सोलर पैनल की सुविधा से लैस होंगे। इसमें बोर्ड से संबंधित स्कूलों को भी शामिल करने की योजना है ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को भी सुविधा मिल सके। इसके अलावा कुछ अन्य जगह भी चिह्नित की गई हैं। इसमें पार्क शामिल हैं ताकि यहां भी सोलर पैनल से बिजली की सप्लाई दी जा सके।

वर्जन
सोलर पैनल की सुविधा की डिमांड बढ़ती जा रही है। यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। इससे भारी-भरकम बिजली के बिल से निजात मिलती है। बोर्ड क्षेत्र में लगभग 1500 एलईडी लाइट्स लगाई हैं। इससे सालाना लगभग छह लाख यूनिट बिजली की बचत हो रही है। सोलर पैनल लगाने को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।
विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, सीबीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed