{"_id":"6993814df55649420e0eb521","slug":"canter-hits-car-and-auto-and-overturns-on-bike-two-dead-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158416-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार और ऑटो को टक्कर मार बाइक पर पलटा कैंटर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार और ऑटो को टक्कर मार बाइक पर पलटा कैंटर, दो की मौत
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पलटे कैंटर को लेकर जाती हुई क्रेन: संवाद
- अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सुबह हुआ हादसा, मृतकों में एक ऑटो सवार शामिल, तीन किमी तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित टांगरी पुल पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद से अंबाला कैंट की तरफ आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने पहले कार व ऑटो को टक्कर मारी फिर एक चलती बाइक पर पलट गया। इस हादसे में बाइक चालक यमुनानगर के उदिया गांव निवासी राजेश (38) व ऑटो से गिरे कुरुक्षेत्र के लाडवा डंगाली गांव निवासी तरसेम (53) की मौत हो गई।
टक्कर के बाद स्विफ्ट कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार चार लोग सलामत हैं। हादसे के बाद हाईवे पर दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पड़ाव थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार, कैंटर के नीचे दबे शव
प्रत्यक्षदर्शी कुरुक्षेत्र निवासी रजनीश ने बताया कि कैंटर चालक तेज रफ्तार में था। पीछे से कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी व आगे चल रहे ऑटो व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
रजनीश ने बताया कि कार में उनके साथ रितेश, पुनीत व रविंद्र थे। चारों कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट माल रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय जा रहे थे। उधर, ऑटो चालक शाहाबाद के डंगाली गांव निवासी संजीव ने बताया कि मृतक तरसेम उनके गांव में रहता है। वह लैंटर उठाने का काम करता है। दोनों ऑटो में बातें करते हुए आ रहे थे। तरसेम आगे ड्राइवर सीट के साथ बैठा था। टक्कर लगते ही नीचे गिरने के बाद कैंटर की चपेट में आ गया था। बाइक चालक राजेश अविवाहित थे। वह दो भाई हैं। राजेश एक निजी फैक्टरी में काम के लिए जा रहे थे।
क्रेन की मदद से हटाया कैंटर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्रेन के आने तक कैंटर के नीचे दोनों के शव व बाइक दबी थी। करीब एक घंटे के बाद कैंटर में लोड कट्टों को बाहर निकालकर हाईवे किनारे रखा। बाद में क्रेन की मदद से कैंटर को साइड कर यातायात को दुरुस्त करवाया। पुलिस ने कैंटर चालक को काबू कर लिया है लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवा दिया गया था। आरोपी कैंटर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रमेश कुमार, डीएसपी अंबाला कैंट