फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canter and truck clash, driver burnt alive

Ambala News: कैंटर और ट्रक भिड़े, जिंदा जला चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Canter and truck clash, driver burnt alive
अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास हाईवे पर टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक
अंबाला। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास रविवार सुबह पांच बजे कैंटर और ट्रक में भिड़त हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण पीछे तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक कैंटर में टकरा गया। इलाका पुलिस ने शव को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि ब्रेक लगाने वाले कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मेरठ से चीनी लेकर जा रहा था चालक

पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड के गांव बुढ़ा फार्म निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव अलीगंज निवासी चचेरा भाई हरविंद्र सिंह दोनों मुजफ्फरनगर की बाजवा ट्रासंपोर्ट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते थे। शनिवार दो जुलाई को दोनों मेरठ से चीनी लोड करके पंजाब फिल्लौर (पंजाब) के लिए निकले थे। रविवार सुबह जैसे ही पांच बजे अंबाला सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो आगे एक कैंटर लापरवाही से चल रहा था और अचानक ब्रेक लगा दी। वह अनियंत्रित होकर कैंटर के पीछे टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में वह कुछ समझ पाते कि गाड़ी में आग लग गई थी और भाई हरजिंद्र सिंह भीतर की फंस गया था। बाहर निकालने तक वह बुरी तरह से झुलस गया था और दम तोड़ चुका था। राहगीरों की मदद से उसे भी नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क किनारे करवाया। बताया जाता है कि सामने चल रहे कैंटर में सीमेंट की चादरें लोड थी। पुलिस चौकी नंबर एक के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि मृतक के शव का सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। जबकि कैंटर चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed