फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Candidates will exert their strength till the last day, schedule extended

Ambala News: आखिरी दिन तक प्रत्याशी झोकेंगे ताकत, बढ़ा शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Candidates will exert their strength till the last day, schedule extended
अंबाला सिटी। चुनाव प्रचार आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। गुरुवार को प्रत्याशी आखिरी दिन अपनी ताकत झोकेंगे। पिछले कई दिनों से लगातार चुनावी घमासान जारी है। इस प्रचार पर तीन अक्तूबर शाम छह बजे ब्रेक लग जाएगा। प्रचार खत्म होने की आखिरी तारीख होने पर राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी अपना प्रचार शेड्यूल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अब सुबह सात से ही कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। रात के अंधेरे में भी गलियों में घर-घर चुनावी शोर मचा है। पिछले कई दिनों से यह भी देखने में आया है कि प्रचार में पार्टी की घोषणाएं बताने के साथ-साथ प्रत्याशी एक-दूसरे पर भी निशाना साध रहे हैं। इस वजह से चुनावी माहौल भी गर्म हो गया है। मतदाता भी प्रत्याशियों के बयान को लेकर खूब चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी एक-दूसरे पर ज्यादा साध रहे निशाना
वैसे तो चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी पार्टियों की ओर से जारी घोषणापत्र के बारे में जानकारी दे रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। अब बाजारों में भी चुनावी शोर खूब चल रहा है। गांव के साथ-साथ बाजारों में भी चुनावी जनसभा चल रही हैं। जनसभा के साथ-साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर भी प्रचार कर रहे हैं। वहीं, प्रत्याशियों के परिजन, रिश्तेदार और दोस्त भी चुनावी दंगल में कूदे हैं। यह भी अपनी टोलियां बनाकर प्रचार में जुटे हैं। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जबकि बसपा, आप और अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रचार का अंतिम दिन
कई दिनों से चल रहे चुनावी प्रचार का गुरुवार अंतिम दिन हैं। प्रत्याशी शाम छह बजे तक ही प्रचार कर सकेंगे। पांच अक्तूबर को मतदान होना है। गुरुवार को आखिरी दिन के लिए भी प्रत्याशियों ने अपना शेड्युल जारी किया है। यह शेड्यूल भी टाइट हो गया है, जहां पहले कम कार्यक्रम रखे गए थे। अब इनको बढ़ा दिया गया है, जिससे कि रहते हुए एरिया को कवर किया जा सके। वहीं, 4 अक्तूबर को प्रत्याशी घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed