{"_id":"6ad3d706d21dc5f2ab0d2c9a","slug":"candidates-set-out-for-the-1600m-race-but-got-stuck-doing-chin-ups-ambala-news-c-36-1-sknl1003-171395-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 1600 मीटर दौड़ में निकले अभ्यर्थी, चिन-अप में अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 1600 मीटर दौड़ में निकले अभ्यर्थी, चिन-अप में अटके
विज्ञापन
छावनी स्थित खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर युवाओं की इंतजार करते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान कई अभ्यर्थियों को खट्टा-मीठा अनुभव मिला। भिवानी और चरखी दादरी से पहुंचे दर्जनों युवाओं ने 1600 मीटर की कठिन दौड़ तो आसानी से पार कर ली, लेकिन चिन-अप के चरण में आकर उनकी राह में रोड़ा अटक गया।
शनिवार सुबह से खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों की चहल-पहल शुरू हो गई थी। मैदान में उतरते ही युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। चरखी दादरी निवासी अभ्यर्थी निखिल ने बताया कि उन्होंने 1600 मीटर दौड़ तय समय में बिना किसी परेशानी के पूरी कर ली। हालांकि, चिन-अप के चरण में अधिकारियों ने कम से कम छह सही चिन-अप लगाने के निर्देश दिए। निखिल के अनुसार, उन्होंने कुल आठ चिन-अप लगाए, लेकिन मानकों के हिसाब से केवल पांच ही सही पाए गए। इस कारण उन्हें प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा। निखिल ने कहा कि वह निराश जरूर हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे और अगली बार दोगुनी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।