{"_id":"68796845ec7560b35e0302ef","slug":"candidates-arrived-for-admission-in-polytechnic-ambala-news-c-36-1-amb1003-146219-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पाॅलीटेक्निक में दाखिले के लिए पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पाॅलीटेक्निक में दाखिले के लिए पहुंचे अभ्यर्थी
Fri, 18 Jul 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में काउंसलिंग के बाद दाखिले शुरू हो गए। गुरुवार को दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी सुबह से शाम तक दोनों संस्थानों में पहुंचे।
यह दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई सोमवार तक जारी रहेगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में आया था। वह अभ्यर्थी ही दाखिला ले सकेंगे। दाखिला लेने में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 543 सीट जारी हुई थी, जबकि कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 224 सीट दाखिले के लिए जारी हुई थी।
फीस भरने पर ही सीट होगी पक्की : काउंसलिंग के बाद दाखिले लेने के लिए अभ्यर्थी को संस्थान में व्यक्तिगत रूप से आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी उन संस्थानों में जाकर दाखिला लेंगे, जिन संस्थानों में अभ्यर्थियों को सीट जारी की गई है। यह दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी। फीस भरने पर अभ्यर्थी की सीट पक्की मानी जाएगी। इसके बाद सभी संस्थानों में सीट को अपडेट किया जाएगा और देखा जाएगा कि कितनी सीट पर दाखिला हुआ है और कितनी खाली हैं। 23 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग शुरू होगी।