फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Campaigning for the candidates of Zilla Parishad and Panchayat Samiti members is over, being tempted by the stores

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों का प्रचार खत्म, भंडारों से लुभा रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Campaigning for the candidates of Zilla Parishad and Panchayat Samiti members is over, being tempted by the stores
मुलाना बाजार में वोटरों से मिलते उम्मीदवार - फोटो : Ambala
बराड़ा। पंचायत चुनावों के दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद यहां परिषद और पंचायत समितियों के उम्मीदवार केवल डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के लिए नौ नवंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा। इसके बाद सरपंच व पंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। चुनावी मैदान में मतदाताओं को रिझाने में सभी प्रत्याशी लगे हुए हैं। उम्मीदवार बुजुर्गों को साथ लेकर मतदाताओं से मिल रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए गांवों में कहीं भंडारों का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं चाय पकौड़े परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बराड़ा ब्लॉक में कुल 24 वार्ड
बराड़ा ब्लॉक में पंचायत समिति के कुल 24 वार्ड हैं। जिनमें से 4 वार्ड 4,9,15,20 एससी महिला व 5 वार्ड 3,8,12,16,23 एससी पुरुष के लिए आरक्षित हैं। 3 वार्ड 6,13,2 बीसीए महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 12 वार्ड 1,5,7,10,11,14,17,18,19, 21, 22, 24 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पंचायत समिति के 24 वार्डो के कुल 1 लाख 19 हजार 6 सौ 31 मतदाता नौ नवंबर को मतदान करेंगे। जिला अंबाला से 122 उम्मीदवार जिला परिषद के लिए चुनावी मैदान में हैं। जिनमें 71 पुरूष और 51 महिलाएं हैं। इसके अलावा पंचायत समिति के लिए 469 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें 288 पुरुष और 181 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed