{"_id":"5f1c7a2d8ebc3e63cc58ccb9","slug":"call-and-get-all-service-at-home-ambala-news-knl385793146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन घुमाएं और घर बैठे ही मंगवाएं जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन घुमाएं और घर बैठे ही मंगवाएं जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। फोन घुमाएं और घर बैठे ही जन्म से लेकर मृत्यु और विवाह पंजीकरण के सर्टिफिकेट मंगवाएं। डोर स्टेप आफ सिटीजन सेवा के तहत यह सुविधाएं नगर निगम एरिया में आने वाले लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी। घर बैठे ऐसी सेवा वाला अंबाला नगर निगम प्रदेश का पहला निगम बन गया है। बता दें कि अमर उजाला ने अपने दो जुलाई के संस्करण में पाठकों को यह सूचना पहले ही उपलब्ध करवा दी थी। हालांकि घर बैठे सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको 100 रुपये की अतिरिक्त राशि वहन करनी होगी।
नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 8572031425 पर हिंदी भाषा मे सुविधायें मिलेंगी और 7082335869 पर अंग्रेजी भाषा में सुविधा प्राप्त की जा सकती हैं। नागरिक 7669300050 टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। इन पर आवेदन करने के बाद कर्मचारी स्वयं आपके घर आएंगे। साथ ही संपर्क करने के बाद आपको यह भी बता दिया जाएगा कि कर्मचारी के घर आने से पहले आपको कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखने हैं। दस्तावेज लेकर कर्मचारी चला जाएगा और इसके बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से सर्टिफिकेट घर पहुंच जाएगा।
जांच लें कर्मचारी की पहचान
ऐसा करते हुए आप कर्मचारी की पहचान जरूर देखें। उसके पास आईडी है या नहीं। ऐसा करने से आप किसी भी प्रकार की ठगी से बच सकते हैं।
नगर निगम अंबाला ने नागरिक सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी का पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसे लांच भी कर दिया गया है। कोरोना काल में यह सेवा वास्तव में बेहद लाभकारी होगी।
विज्ञापन
अनिल विज, गृहमंत्री।