फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cadets showed their talent in cultural competitions

Ambala News: सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 12 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cadets showed their talent in cultural competitions
छावनी के एसडी कॉलेज के कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडी कॉलेज में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। यह शिविर कालपी में 1 से 10 सितंबर तक लगाया गया। जिसमें अंडर ऑफिसर पलक, अंडर ऑफिसर सोनम, सार्जेंट माधवी, कॉर्पोरल नैंसी, कैडेट शगुन, दिव्या, मोनिका शामिल रहीं। अंडर ऑफिसर पलक ने समूह गीत और समूह नृत्य दोनों प्रतियोगिता में भाग लिया।

अंडर ऑफिसर सोनम ने भी समूह गीत व समूह नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। सार्जेंट माधवी ने समूह नृत्य और बैले में भाग लिया था। कॉर्पोरल नैंसी ने समूह गीत प्रतियोगिता, कैडेट शगुन ने समूह नृत्य में अपनी ऊर्जा और लय का प्रदर्शन किया। कैडेट दिव्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंस्ट्रूमेंट बजाकर अपनी संगीत प्रतिभा का परिचय दिया। कैडेट मोनिका ने माइक कंडक्ट और बैले में अपनी भूमिका निभाई और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इसके अलावा कैडेट पारुल, जहानवी, भावना और गुनी ने ड्रिल प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से कैडेट गुनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट कैडेट के लिए चयनित किया गया।वन एचआर गर्ल्स बीएन एनसीसी के इन कैडेट्स ने समूह गीत और समूह नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एसडी कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा और सीटीओ हीना ने एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी। वहीं, कॉलेज में वार्षिक प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने कविता, भाषण, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला जैसे मंचों पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed