{"_id":"68d4506e1d60f797150e3e69","slug":"cabinet-minister-inspects-critical-care-unit-directs-speedy-completion-of-work-ambala-news-c-36-1-amb1001-150262-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: क्रिटिकल केयर यूनिट का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: क्रिटिकल केयर यूनिट का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बन रहे 100 बैड की नई इमारत का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री अ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी सिविल अस्पताल में 100 बेड की नई इमारत का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और जल्द इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। यहां पर मुख्य रूप से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) होगा, इसकी सारे जिले में बहुत जरूरत है। इसके लिए लोगों को इधर-उधर जाना पड़ता है। यहां इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ कैंसर अस्पताल में जल्द पेट स्कैन का काम भी शुरू होगा और अभी इसका कार्य टेंडर स्तर पर है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को सिविल अस्पताल में 100 बेड की नई इमारत के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिल सके। लगभग 14.79 करोड़ रुपये की लागत से इस इमारत का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. राकेश सहल, पीएमओ डाॅ. पूजा व अन्य मौजूद रहे।
सात मंजिला नई इमारत
नई इमारत में कुल सात फ्लोर होंगे, इनमें दो बेसमेंट फ्लोर होंगे। एक फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग होगी जबकि दूसरे फ्लोर पर एसी प्लांट व गैस प्लांट लगाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर में रजिस्ट्रेशन कम रिसेप्शन सेंटर, इमरजेंसी सर्विस उपलब्ध होगी, शौचालय व अन्य सुविधाएं भी यहां होगी। पहले फ्लोर पर इमरजेंसी वार्ड होंगे और यहां 28 बेड होंगे। दूसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव आईसीयू (इनटेंसिव केयर यूनिट, तीसरे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड, चौथे फ्लोर पर इनफेक्टिव ओटी, इनफेक्टिव ओटी, सुपर स्पेशलिस्ट ओटी तथा वार्ड होंगे।
विज्ञापन
आपात समय की व्यवस्था
100 बेड की नई इमारत को क्रिटिकल केयर यूनिट की तरह तैयार किया जा रहा है, यहां गंभीर या आपात समय में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध होगी। क्रिटिकल केयर यूनिट में मरीज की निगरानी के लिए आवश्यक उपकरण, जरूरी दवाओं की व्यवस्था और मरीज की स्थिति के आधार पर चिकित्सीय निर्णय लेना शामिल होता है। क्रिटिकल केयर यूनिट में दिल की धड़कनों, रक्तचाप और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों पर कड़ी नजर रखी जाती है। इससे डॉक्टर तुरंत किसी भी असामान्य लक्षण को पहचान कर त्वरित इलाज कर सकते हैं। सीसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट, दवाओं का इस्तेमाल, इमरजेंसी प्रोसीजर, पोस्ट-केयर व रिकवरी आदि सुविधा रहती है। सीसीयू में कोरोना व अन्य बीमारियों के लिए भी अलग से चिकित्सीय सुविधा होती है। इनके अलग वार्ड होंगे। इमारत इस प्रकार डिजाइन होगी कि सामान्य मरीजों को इन्फेक्शन का खतरा न उठाना पड़े।