फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cabinet minister inspected the Gudgudiya drain

Ambala News: कैबिनेट मंत्री ने किया गुड़गुड़िया नाले का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister inspected the Gudgudiya drain
अंबाला छावनी में गुड़गुड़िया नाले के ऊपर बन रहे पुल को लेकर कैंबिनेट मंत्री को जानकारी देते नप 
अंबाला। अंबाला छावनी के प्रमुख गुड़गुड़िया नाले के ऊपर कबाड़ी बाजार व 12 क्रॉस रोड पर पुल बनाने के कार्य को शुरू करवाया गया था, मगर अनजान कारणों से यह कार्य रोक दिए गए थे, जिन्हें अब दोबारा शुरू करवाया गया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कबाड़ी बाजार व 12 क्राॅस रोड पर नाले के ऊपर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है तथा नया पुल बनाया जा रहा है। इसी प्रकार गुड़गुड़िया नाले के ऊपर बहुउद्देशीय कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने यह जानकारी उक्त दोनों जगह के निरीक्षण के उपरांत दी। उन्होंने मौके पर मौजूद अंबाला छावनी के एसडीएम सतेंद्र सिवाच एवं नगर परिषद अधिकारियों को इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री विज ने बहुउद्दशीय कार पार्किंग में लगने वाली दो लिफ्ट के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति जानी और दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय कार पार्किंग पर दो कार लिफ्ट, दो पैसेंजर लिफ्ट, दो वाटर कूलर, सुरक्षा के लिए दो बूम बैरियर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत मंत्री ने कार पार्किंग के प्रथम तल पर निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारियों को कार पार्किंग का टेंडर अलॉट करने के भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार पार्किंग में साफ-सफाई कराने, रात्रि के समय सभी लाइटें जलाने एवं अन्य निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिस भी फर्म को कार पार्किंग की निविदा दी जाए उसे बाजारों में सड़कों पर खड़े वाहनों को टोचन की जिम्मेवारी भी दी जाए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने गुड़गुड़िया नाले के ऊपर कबाड़ी बाजार में पुल का निर्माण कार्य आगामी 15 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। वहीं मंत्री ने 12 क्रॉस रोड पर भी गुड़गुड़िया नाले के ऊपर बन रहे पुल व सड़क को चौड़ा करने के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

अंबाला छावनी में गुड़गुड़िया नाले के ऊपर बन रहे पुल को लेकर कैंबिनेट मंत्री को जानकारी देते नप 

अंबाला छावनी में गुड़गुड़िया नाले के ऊपर बन रहे पुल को लेकर कैंबिनेट मंत्री को जानकारी देते नप 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed