फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   By-elections will be held for more than 130 panchs in Ambala.

Ambala News: अंबाला में 130 से अधिक पंचों के लिए होगा उपचुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
By-elections will be held for more than 130 panchs in Ambala.
अंबाला सिटी। चुनाव आयोग ने नगर परिषद व पंचायतों के लिए उप चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अंबाला में पंचायत तो कई नहीं मगर पंच पदों के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारी के मुताबिक 130 अधिक पंचों के पदों पर उप चुनाव कराया जाना है। ये पद पिछले कई दिनों से खाली चल रहे थे।
विज्ञापन

उपचुनाव की घोषणा के बाद गांवाें की पंचायतों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत के लिए 9 जुलाई को उप चुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं विकास कार्यों के संबंध में कोई भी नई घोषणा नहीं होगी। सिर्फ पुराने कार्यों ही होंगे। गांवों में पंचों के चयनित होने के बाद से गांव में विकास कार्यों को ठीक ढंग से कराया जा सकेगा। वहीं विकास कार्यों को रफ्तार मिल सकेगी। अधिसूचना के अनुसार 21 से 26 जून तक पंचाें को नामांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा। 27 को नामांकनों की छटनी, 28 जून को नामांकन वापस, 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से सायं छह बजे तक मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। इसी दिन सायं को उप चुनावों के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला में 130 से अधिक पंच पद के लिए उप चुनाव कराए जाएंगे। सरपंच पद के लिए कोई भी उप चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed