फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   By asking OTP, the account withdrew two lakh 99 thousand 997 rupees

एफडी का स्टेटस चैक करने के लिए गूगल से निकाला बैंक के कस्टमर केयर का मोबाइर नंबर वेरिफिकेशन कोड मांगने पर खाते से निकले 2 लाख 9

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
By asking OTP, the account withdrew two lakh 99 thousand 997 rupees
एक व्यक्ति ने पत्नी की एफडी का स्टेटस जानने के लिए बैंक के कस्टमर केयर पर फोन किया तो उसने वेरिफिकेशन के नाम पर ओपीटी मांगा। इसके बाद उसकी पत्नी के खाते से दो लाख 99 हजार 997 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उसने बैंक के अधिकारियों और साइबर ब्रांच को शिकायत दी। जांच के बाद कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीसी रोड निवासी अरविंद कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि निजी बैंक में उसकी पत्नी जयंत कुमारी का अकाउंट है उसने बैंक में ही पत्नी की तीन लाख रुपये की एफडी करवाई थी। करीब दो माह बाद भी बैंक की और से एफडी के कागज नहीं मिले तो वह बैंक में गया और अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी। इस पर बैंक की ओर से बताया गया कि एफडी के कागजात महाराष्ट्र स्थित बैंक के हेड ऑफिस से आयेंगे। इसके बाद अरविंद ने 6 मई 2021 एफडी का स्टेटस चैक करने के लिए गूगल से बैंक के ग्राहक सेवा का नंबर निकाला और उस नंबर पर कॉल कर एफडी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उस नंबर से वेरिफिकेशन ओटीपी कोड मांगा गया जो उसने दे दिया। नंबर देने के बाद जयंत कुमारी के खाते से तीन बार में 99 हजार 9 सौ 997 रुपये निकल गए। एसपी ने शिकायत को साइबर क्राइम को सौंप दिया। जांच के बाद 1 अक्तूबर को थाना कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed