फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Butter found in Shatabdi sent to lab for testing

Ambala News: जांच के लिए लैब भेजा शताब्दी में मिला मक्खन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Butter found in Shatabdi sent to lab for testing
शताब्दी में मिली मक्खन की ​संदिग्ध टि​क्कियों को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। कालका शताब्दी से जब्त मक्खन की टिक्कियों को रेलवे ने जांच के लिए पंजाब की एक लैब में भेज दिया है, जिससे कि मामले की सच्चाई सामने आ सके। अगर यात्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मक्खन की टिक्की में किसी प्रकार की मिलावट मिलती है तो शताब्दी में खाना परोसने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उस पर भारी-भरकम जुर्माना भी होगा। अगर रिपोर्ट सही आई तो रेलवे की ओर से नियमानुसार कार्रवाई होगी। हालांकि यह फैसला रिपोर्ट आने के बाद होगा जोकि 10 से 15 दिन के अंदर रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंच जाएगी। दिल्ली निवासी विवेक धवन ने इस मामले की शिकायत रेल मंत्रालय सहित अन्य विभागों में भी कर दी है, जिससे कि मक्खन की जगह टिक्की में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और परोसने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

यह था मामला
ट्रेन नंबर 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी में मंगलवार को सुबह नाश्ते के दौरान एक नामी कंपनी की मक्खन की टिकी परोसी गई। विवेक धवन ने जैसे ही मक्खन की टिकी को खोला और इसे चैक किया तो यह घी था न कि मक्खन। उसने तुरंत ट्रेन में तैनात पैंट्री मैनेजर देवव्रत शर्मा को इसकी शिकायत की तो पैंट्री मैनेजर दुर्व्यवहार पर उतर आया। इसके बाद मामले की शिकायत ट्रेन मैनेजर अशोक कुमार को दी गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को लेकर अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। ट्रेन लगभग 10.27 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो पहले ही मौके पर खड़े अधिकारी ट्रेन में सवार हो गए और संदिग्ध मक्खन की टिक्कियों से भरे डिब्बे को कब्जे में ले लिया। इसमें 26 बंद टिक्कियां थीं और छह खुली हुई टिक्कियां थीं।
विज्ञापन

वर्जन

कालका शताब्दी से जब्त की गई टिक्कियों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जो भी रिपोर्ट आएगी,उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामला देश की प्रीमियम ट्रेन से जुड़ा है, इसलिए इसमें जरा भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed