फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Busted: Mother-in-law was becoming a hindrance in illicit relations, daughter-in-law had got murdered together with her lover, both arrested

पर्दाफाश : अवैध संबंधों में अड़चन बन रही थी सास, बहू ने प्रेमी संग मिलकर करवाई थी हत्या, दोनों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Busted: Mother-in-law was becoming a hindrance in illicit relations, daughter-in-law had got murdered together with her lover, both arrested
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ के फेस-वन, रामदरबार की रहने वाली 55 वर्षीय सुषमा ब्लाइंड मर्डर को अंबाला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया है। रोपड़ में रहने वाली मृतका की बहू रजनी और वहीं गांव ससकौर में रहने वाले उसके प्रेमी स्वर्ण कुमार दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि सुषमा उनके प्रेम-संबंधों में अड़चन बन रही थी। खाना- खिलाने के बहाने उसे घर से कार में लेकर आए। कालका चौक पर रजनी ने चुन्नी से गला दबाकर उसे बेहोश किया। उसके बाद सेंट्रल जेल पुल के नजदीक हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन

बलदेवनगर थाने में धारा 302 और 201 के तहत दर्ज केस में आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि वारदात में प्रयोग कार, चुन्नी व अन्य सामान रिकवर किया जा सके। बता दें कि मृतका के बेटे सुमित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला गुनाह, इस तरह बताई कहानी
स्वर्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह टैक्सी चलाता है। करीब दस साल पहले उसकी मुलाकात रजनी से हुई जोकि पड़ोस में किराएदार थी। मेरी दो लड़कियां और एक लड़का है जबकि रजनी की एक बेटी है। हमें आपस में प्यार हो गया और फिर शारीरिक संबंध बन गए। रजनी की सास सुषमा को शक हो गया था। एक दिन उसने हमें अकेले में देख भी लिया था। वह हमारे संबंधों में अड़चन बनने लगी थी। इसी कारण हमने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। हम मौके की तलाश में जुट गए। 13 जुलाई को रजनी ने फोन पर मुझे बताया कि सास मेरे पास आई हुई है, आज मेरा पति भी घर पर नहीं हैं। मैं पहुंचा तो वहां सास-बहू में तकरार हो रही थी। मैंने दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाहर खाना खाने के बहाने तीनों कार में बैठ गए। बन्नूड़ के रास्ते कालका चौक पर पहुंचे। मेरा इशारा मिलते ही रजनी ने चुन्नी से गला घोटकर सास को बेहोश कर दिया था। अंत में जेल पुल से उसे बैग के साथ नीचे फेंककर घर लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं खुला ब्लाइंड मर्डर
हुआ यूं कि रजनी के स्वर्ण के साथ अवैध संबंधों का पता लगने के बाद सुषमा ने यह बात अपनी मां को भी बताई थी। शव की पहचान होने के बाद जब परिवार के सदस्यों से बातचीत की गई तब यह बात खुलकर सामने आ गई। सद्दोपुर से हिरासत में लेने के बाद जब स्वर्ण से पूछा गया तो उसने सच उगल दिया। उसके बाद रजनी को भी रामदरबार से गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध संबंध हत्याकांड का कारण रहे। मृतका की बहू रजनी के टैक्सी ड्राइवर स्वर्ण से अवैध संबंध थे। इसका सुषमा को पता चल गया था। विरोध जताया तो वह दोनों आरोपियों की आंख में खटकने लगी थी। दोनों उसे रास्ते से हटाना चाहते थे, मंगलवार को मौका मिल गया। खाना खिलाने के बहाने साथ लेकर उसकी गला घोटकर हत्या, फिर शव पुल से नीचे फेंक दिया गया था। अवैध रिश्ते की जानकारी मृतका ने अपनी मां को दे रखी थी। वही बात सामने आई तो केस खुलता चला गया।
-बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed