फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Businessman murdered due to Tantric ritual, injury marks found on private parts during investigation

Ambala News: तांत्रिक क्रिया के चलते हुई व्यापारी की हत्या, जांच में प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Businessman murdered due to Tantric ritual, injury marks found on private parts during investigation
अंबाला। छावनी के सुंदर नगर के एक मकान में श्री राम बाजार के मालिक के बेटे महेश गुप्ता की हत्या तांत्रिक क्रिया के चलते हुई। इस आशय की शिकायत मृतक के भाई रवि गुप्ता की ओर से पुलिस को दी गई है। साथ ही मृतक की मुंह बोली बहन प्रिया और उसके भाई-भाभी को हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। मामले में पड़ाव पुलिस ने आरोपी प्रिया, हेमंत व प्रीति पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। उधर, डॉक्टरों के पैनल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है, हालांकि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। मौत का असल कारण जानने के लिए अब विसरा जांच कराई जाएगी, इसके लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में छावनी के हिल रोड निवासी रवि गुप्ता ने बताया कि उनका श्री राम बाजार के नाम से कारोबार है। 10 अप्रैल को उनका भाई महेश गुप्ता-43 सुबह करीब 11 बजे उन्हें यह कहकर गया था कि मुंह बोली बहन प्रिया अपने घर पर बुला रही है और कुछ पूजा का सामान मंगवाया है। काफी समय बीतने के बाद जब उसने भाई महेश गुप्ता को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। दुकान पर भी वह वापस लौटकर नहीं आया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका भाई विशाल गुप्ता व दोस्त मनजीत आरोपियों के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रिया के घर के नजदीक ही महेश गुप्ता की एक्टिवा खड़ी थी। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं आया। जबरन दरवाजा खोलकर वे अंदर पहुंचे तो देखा कि आरोपियों ने महेश गुप्ता को जमीन पर गिरा रखा था। हेमंत गर्दन में चुन्नी डाल कर खींच रहा था और प्रिया सिर पर किसी चीज से चोट मार रही थी। इस दौरान प्रीति ने उसके हाथ पकडे़ हुए थे। मौके पर भाई महेश बुरी तरह से तड़प रहा था। बताया गया कि कमरे में पहुंचते ही तीनों आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। आरोप है कि प्रिया, हेमंत व प्रीति ने बहाने से बुलाकर तांत्रिक क्रिया पूरी करने के नाम पर भाई महेश गुप्ता की हत्या की है।
विज्ञापन

----------

मृतक के भाई की शिकायत पर प्रिया और उसके भाई-भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रिया अपने भाई-भाभी के साथ ही घर पर रहती थी और उसका तलाक का केस भी चल रहा है। प्रिया के कमरे से ही मृतक महेश का शव बरामद किया गया। जल्द ही आरोपियों को काबू कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर दलीप, थाना प्रभारी पड़ाव अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed