फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Buses arriving two hours late, employees facing delays

Ambala News: दो घंटे देरी से पहुंच रहीं बसें, कर्मचारियों को हो रही देरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Buses arriving two hours late, employees facing delays
अंबाला छावनी बस अड्डे पर परेशान होते यात्री बस की इंतजार करते हुए। संवाद।
अंबाला। किसान आंदोलन के चलते यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है। इसके कारण पुलिस प्रशासन की ओर से दिल्ली से पंजाब की और जाने वाले मार्ग को डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में दो से तीन घंटे तक का अधिक समय लग रहा है। वहीं करनाल, इंद्री, पीपली और शाहबाद की सवारियाें को पंचकूला और चंडीगढ़ पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। जिसके कारण कर्मचारी अपने कार्यालय में दो से तीन घंटे की देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लाडवा निवासी अश्वनी ने बताया कि वह पंचकूला स्थित सरकारी कार्यालय में नौकरी करते हैं। उनकी तरह पंचकूला और चंडीगढ़ में डेढ़ सौ के करीब कर्मचारी विभिन्न विभाग, जिसमें नगर निगम पंचकूला, बिजली बोर्ड, विजिलेंस, पुलिस विभाग और निजी कार्यालयों में नौकरी करते हैं और रोजाना आवाजाही करते हैं। यह सभी कर्मचारी करनाल, इंद्री, पीपली और शाहबाद से हैं। वह सुबह साढ़े छह बजे करनाल की ओर से आने वाली बस लेते हैं। इस बस में अधिकतर सरकारी कर्मचारी और अन्य सवारी होती हैं। इसके बाद यह बस इंद्री से लाडवा, बबैन, शाहबाद से साहा बराड़ा होते हुए माजरी चौक पहुंचती है और वहां से चंडीगढ़ की ओर रवाना हो जाती है। इस दौरान वह और अन्य कर्मचारी दो से ढाई घंटे देरी से कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वें दिन भी पंजाब का रूट बंद रहा। इस कारण पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर की ओर एक भी बस नहीं जा रही है। अंबाला डिपो, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज की बसें पूरी तरह से बंद है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed