{"_id":"66b93e749abae6ee880d0adc","slug":"bus-queue-shelters-will-be-built-on-both-sides-of-the-highway-in-mullana-ambala-news-c-36-1-sknl1003-127919-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुलाना में राजमार्ग के दोनों ओर बनेंगे बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुलाना में राजमार्ग के दोनों ओर बनेंगे बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन
श्रीपाल जैन, स्थानीय निवासी, मुलाना
अंबाला। मुलाना में राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए दो करोड़ सात लाख 33 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। मंगलवार को इन दोनों बस क्यू शेल्टर का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।
यह बस क्यू शेल्टर ए टाइप का बनाया जाएगा। इस शेल्टर में यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, बिजली की सुविधा, पंखे और शौचालय की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को धूप और बरसात से भी निजात मिलेगी। बस क्यू शेल्टर बनने से सबसे ज्यादा सुविधा मुलाना गांव और एमएम यूनिवर्सिटी के छात्रों को होगा। क्योंकि अधिकतर बसें ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजरती थी, जिसके कारण छात्र समय पर कॉलेज नहीं पहुंचते थे। लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि बस क्यू शेल्टर बनाया जाए।
फोटो: 49
शेल्टर बनने से पूल के नीचे आएंगी बसें
स्थानीय निवासी श्रीपाल जैन ने कहा कि अंबाला छावनी से जगाधरी की ओर जाने वाली बसें मुलाना में पूल के ऊपर से गुजरती है। कई बार वह यात्रियों को पूल के ऊपर ही उतार देती हैं। जिसके कारण यात्रियों को घूमकर लंबा रास्ता तय करके पूल के नीचे आना पड़ता है।
विज्ञापन
फोटो: 50
निजी वाहन में जाना पड़ता है
प्रिंस सैनी ने बताया कि अंबाला से एमएमयू यूनिवर्सिटी के सैकड़ों की संख्या में छात्र जाते हैं लेकिन बस मुलाना में नहीं रुकने के कारण अधिकतर छात्र निजी वाहन के जरिए कॉलेज पहुंचते हैं। इससे उन्हें महीने का अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ता है।
फोटो: 51
धूप और बारिश से मिलेगा छुटकारा
नवीन धीमान ने कहा कि मुलाना और आसपास के स्थानीय लोगों को कई बार धूप में सड़क के किनारे खडे़े होकर बसों की इंतजार करवा पड़ता है। कभी - कभी बसें जल्दी आ जाती है तो कभी बसों को आने में समय लगता है।
फोटो: 52
लंबे समय से मांग अब हुई पूरी
शिवांशु नागपाल बताते हैं कि बस क्यू शेल्टर बनने से सबसे जयादा फायदा मुलाना और आसपास के गांव के लोगाें को होगा। हम लोगों की बहुत समय से मांग थी। जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है।
वर्जन
मुलाना में राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए दो करोड़ सात लाख 33 हजार का बजट जारी हो चुका है। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इसका शिलान्यास करेंगे।
संदीप आहुजा, भवन लिपिक, अंबाला डिपो।