{"_id":"663ff9ef2ea40404d80137e9","slug":"bus-not-available-for-moga-sirhind-and-jammu-ambala-news-c-36-1-sknl1003-122994-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मोगा, सरहिंद और जम्मू की नहीं मिल रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मोगा, सरहिंद और जम्मू की नहीं मिल रही बस
Sun, 12 May 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस स्टैंड से पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाले वाले यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बसें देरी से आ रही है जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि एक तो ट्रेन पंजाब नहीं जा रही है। जब वह बस से पंजाब जाना चाहते हैं तो बसें भी समय पर नहीं आ रही है।
बिहार निवासी गंगा प्रसाद ने बताया कि वह पीपली में काम करता है उसे अपने निजी काम से पंजाब के मोगा जाना है, लेकिन एक घंटे से छावनी बस अड्डे पर कोई भी बस नहीं आ रही है।
बिहार के सुपौल निवासी गुलशन ने बताया कि उसे अपने दोस्त के साथ बद्दी जाना है, वह दोनों बस स्टैंड पर पौने घंटे से बस की इंतजार कर रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी ईश्वर ने बताया कि वह पंजाब जा रहा था। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पता चला कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। उसे सरहिंद जाना है। जब वह बस स्टैंड आया तो बस भी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
तेपला निवासी चांद किशोर ने बताया कि उसका बेटा पंजाब के सरहिंद में रहता है। वह अपने बेटे से मिलने जा रहा है। जब वह बस स्टैंड आया तो यहां पर आधा घंटा हो गया है। बस नहीं आई।
बसें चंडीगढ़ व ग्रामीण रूट से घूमकर आ रही हैं। इसलिए बसों को आने में समय लग रहा है। - मिथन, इंस्पेक्टर, अंबाला छावनी बस अड्डा।